{"_id":"68dfd6731148dccd400967b2","slug":"nada-anti-doping-disciplinary-panel-lifts-indian-volleyball-player-sahil-kumar-provisional-suspension-2025-10-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NADA: नाडा ने वॉलीबॉल खिलाड़ी साहिल कुमार को दी राहत, डोप जांच में विफल होने पर लगा अस्थायी निलंबन हटाया","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
NADA: नाडा ने वॉलीबॉल खिलाड़ी साहिल कुमार को दी राहत, डोप जांच में विफल होने पर लगा अस्थायी निलंबन हटाया
Fri, 03 Oct 2025 07:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 03 Oct 2025 07:28 PM IST
सार
नाडा के एडीडीपी द्वारा एक अक्तूबर को पारित अंतरिम आदेश के अनुसार अब साहिल कुमार गुरुवार से शुरू हुई प्राइम वॉलीबॉल लीग के चौथे सत्र में कालीकट हीरोज के खिलाफ हैदराबाद ब्लैक हॉक्स के लिए खेल सकते हैं।
विज्ञापन
डोपिंग
- फोटो : Adobe
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के अनुशासनात्मक पैनल (एडीडीपी) ने भारतीय वॉलीबॉल खिलाड़ी साहिल कुमार को बड़ी राहत दी है। नाडा ने साहिल पर लगा अस्थायी निलंबन हटा लिया है। साहिल को भले ही अस्थायी राहत मिली है, लेकिन उनके लिए मुश्किलें जरूर कम होंगी। दरअसल, पैनल ने कहा कि यह उल्लंघन संभवतः डोपिंग पदार्थ से दूषित किसी उत्पाद के सेवन के कारण हुआ है।
नाडा के एडीडीपी द्वारा एक अक्तूबर को पारित अंतरिम आदेश के अनुसार अब साहिल कुमार गुरुवार से शुरू हुई प्राइम वॉलीबॉल लीग के चौथे सत्र में कालीकट हीरोज के खिलाफ हैदराबाद ब्लैक हॉक्स के लिए खेल सकते हैं। साहिल के नमूने इस साल 14 मई को बंगलूरू में प्रतियोगिता से बाहर लिए गए थे जिसमें जीडब्ल्यू 1516 (कार्डारिन), सिंथेटिक एनाबॉलिक स्टेरॉयड ओक्सांड्रोलोन के अलावा अन्य पदार्थ पाए गए जो विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) की प्रतिबंधित सूची में शामिल पदार्थों में शामिल हैं।
साहिल पर 12 जून को लगा था अस्थायी निलंबन
साहिल पर 12 जून को अस्थायी निलंबन लगाया गया था। उन्होंने इस मामले में अस्थायी सुनवाई का अनुरोध किया था। सुनवाई के दौरान साहिल ने प्राइम वॉलीबॉल लीग में हिस्सा लेने के लिए तत्काल राहत की मांग की। वह अपने वकील पार्थ गोस्वामी के साथ उपस्थित थे। इस खिलाड़ी ने वाडा मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय डोप जांच प्रयोगशाला एनडीटीएल में अपने सप्लीमेंट की जांच कराई जिसके बाद एडीडीपी ने अपने अंतरिम आदेश में कहा, उपलब्ध कराए गए साक्ष्यों के आधार पर और दोनों पक्षों को सुनने के बाद पैनल इस निष्कर्ष पर पहुंचा है कि यह उल्लंघन संभवतः दूषित उत्पाद के सेवन से हुआ है जो वाडा द्वारा मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला से स्पष्ट है।