फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Mubadala World Tennis Championship: Andy Murray and Nadal will face off after five years, Rafael is returning from injury

Mubadala World Tennis Championship: एंडी मरे और नडाल पांच साल बाद होंगे आमने-सामने, चोट से उबरकर वापसी कर रहे हैं राफेल

Fri, 17 Dec 2021 10:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबुधाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबुधाबी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 17 Dec 2021 10:50 PM IST
सार

न तो नडाल और न ही मरे के लिए इस साल कुछ यादगार रहा है। नडाल ने चोट के कारण अगस्त में चोटिल हो गए थे और लगभग चार महीने मैच नहीं खेले।

विज्ञापन
Mubadala World Tennis Championship: Andy Murray and Nadal will face off after five years, Rafael is returning from injury
मरे और नडाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गत चैंपियन स्पेन के राफेल नडाल और ब्रिटेन के एंडी मरे मुबादला विश्व टेनिस चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में भिड़ेंगे।  इस मैच के विजेता का मुकाबला फाइनल में आंद्रे रूबलेव और डेनिस शापोवालोव के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। 
विज्ञापन


नडाल और मरे के बीच लगभग पांच साल बाद पहली भिड़ंत होगी। पिछले बार दोनों खिलाड़ी 2016 में मैड्रिड ओपन में भिड़े थे जिसमें मरे जीते थे। हार्डकोर्ट पर पिछली भिड़ंत 2015 के एटीपी फाइनल्स में हुई थी जिसे नडाल ने जीता था। मुबादला एक प्रदर्शनी टूर्नामेंट हैं जिसमें छह पुरुष खिलाड़ी भाग लेते हैं।
विज्ञापन

 
34 साल के एंडी मरे ने पिछले मैच में डेन इवांस को 6-3, 6-2 से हराया। मरे ने कहा कि वह 35 वर्षीय नडाल से खेलने को बेताब हैं, वह इसी तरह के कड़े मुकाबले पसंद करते हैं। उन्होंने मजाक में कहा कि ये दो उम्रदराज खिलाड़ियों की जंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नडाल की रैंकिंग में गिरावट
न तो नडाल और न ही मरे के लिए इस साल कुछ यादगार रहा है। नडाल ने चोट के कारण अगस्त में चोटिल हो गए थे और लगभग चार महीने मैच नहीं खेले। इस कारण 20 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता राफेल विश्व रैंकिंग में नंबर दो से छह पर पहुंच गए जो सत्र के अंत में 2016 के बाद उनकी सबसे खराब रैंकिंग है। 

इस साल ग्रैंडस्लैम की बात करें तो ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में स्टेफनोस सितसिपास से हार गए जबकि फ्रेंच ओपन में उन्होंने चार सेट के मुकाबले में उन्हें सर्बिया के नोवाक जोकोविच से मात मिली। मरे ने इस साल कुछ युवा खिलाड़ियों जैनिक सिनर, हुबर्ट हर्केज और कार्लोस अलकारेज के खिलाफ कुछ मैच जीते। दुनिया के पूर्व नंबर एक एंडी कोई खिताब नहीं जीत पाए। एटीपी टूर रिकॉर्ड में उनके खाते में 15 जीत और 14 हार हैं।

फिटनेस की होगी परख
अगले साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में अभी चार हफ्ते का समय है। इस टूर्नामेंट से नडाल को अपनी पांव की चोट की स्थिति और फिटनेस का सही अंदाजा हो जाएगा। इस टूर्नामेंट से पहले उन्होंने मैलोरका में काफी अभ्यास किया है। मुबादला में तो वह पांच बार खिताब जीत चुके हैं। दो साल पहले उन्होंने यहां स्टेफिनोस सितसिपास के खिलाफ तीन घंटे 12 मिनट तक चला मैराथन मुकाबला जीता था।


राफेल नडाल ने कहा कि मेरा तर्जुबा कहता है कि खेल में चीजें बड़ी तेजी से बदलती हैं। जो आज असंभव दिख रहा है। कोई नहीं जानता कि अगले एक महीने में क्या हो जाए। आंकड़ों की बात की जाए तो दोनों कुल 24 बार भिड़ चुके हैं। इसमें नडाल ने 17 और मरे ने सात मैच जीते हैं। नडाल चार महीनों में अपना पहला टूर्नामेंट खेलेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed