फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   mostly crickters will use jalandhar's bat in world cup 2015

वर्ल्ड कप में दिखेगा जालंधर का जलवा, जानिए क्यों?

Thu, 05 Feb 2015 04:36 PM IST
Updated Thu, 05 Feb 2015 04:36 PM IST
विज्ञापन
mostly crickters will use jalandhar's bat in world cup 2015

वर्ल्ड कप 2015 का महायुद्ध शुरू होने में अब 9 दिन का वक्त शेष रह गया है। ये बात तो सभी जानते हैं कि वर्ल्ड कप 2015 के सभी मैच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की धरती में खेले जाएंगे।

विज्ञापन


लेकिन इन सब के बीच एक बात काफी रोचक है कि इस वर्ल्ड कप में भारत के एक जनपद जालंधर की धूम रहेगी। मैच के दौरान कई दिग्गज क्रिकेटरों द्वारा लगाए जाने वाले हर चौके और छक्के के पीछे जालंधर का गुणगान गाया जाएगा।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड में होने वाले 2015 क्रिकेट विश्वकप में जालंधर में बने बल्लों से ही चौके- छक्कों की बरसात होगी। वर्ल्ड कप में तीन देशों के कप्तान जालंधर स्पार्टन स्पोर्ट्स इंडस्ट्रीज के बैट से खेलने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पार्टन स्पोर्ट्स ने तीन देशों के कप्तानों समेत कई खिलाड़ियों के लिए बैट तैयार किए हैं, जिन्हें करीब 15 दिन पहले ही खिलाड़ियों के पास भिजवा दिया गया है।

क्रिस गेल का बैट है सबसे खास

mostly crickters will use jalandhar's bat in world cup 2015

स्पार्टन स्पोर्ट्स इंडस्ट्रीज कंपनी ने भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क, इग्लैंड के कप्तान इयान मोर्गन, वेस्टइंडीज के हरफनमौला क्रिस गेल समेत कई खिलाड़ियों को बैट बनवाकर भेजे हैं। स्पार्टन स्पोर्ट्स ने इन बल्लों का वजन और शेप खिलाड़ियों की पसंद के हिसाब से तैयार की है।

क्रिस गेल का बैट सभी खिलाड़ियों के बल्ले से भारी बनाया गया है। उनके बल्ले का साइज बड़ा और वजन एक किलो 350 ग्राम रखा गया है। इसके अलावा सभी क्रिकेटरों के बैट का वजन एक किलो 150 ग्राम के पास रखा गया है।

फुटबाल चौक स्थित स्पार्टन स्पोर्ट्स शोरूम के मालिक अमित शर्मा ने कहा कि सभी खिलाड़ियों के बैट बनवाकर भिजवा दिए गए हैं। क्रिकेटरों की डिमांड के अनुसार ही बल्लों के तैयार करवाया गया है।

2008 में मिला था पहला ऑर्डर

mostly crickters will use jalandhar's bat in world cup 2015

फुटबाल चौक स्थित स्पार्टन स्पोर्ट्स शोरूम के मालिक अमित शर्मा ने बताया, "2008 में उनकी कंपनी को सबसे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए बल्ले बनाने का ऑर्डर‌ मिला था। बैट पंसद आने के बाद यह सिलसिला चलता रहा और आज वर्ल्ड कप में हमारी कंपनी द्वारा बनाए गए बल्ले क्रिकेटरों की पहली पसंद है।"

उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया की पिच तेज है इसी बात को ध्यान में रखते हुए बल्ला बनाने में ज्यादा ध्यान बैलेंस पर दिया गया है, क्योंकि बैलेंस ही क्रिकेटरों की परफार्मेंस निखारता है।

उन्होंने कहा कि हर एक खिलाड़ी के लिए 20 के करीब बैट बनाए जाते हैं, जिनमें से क्रिकेटर खुद की पसंद के तीन बैट चुनते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed