फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Mo Farah London Police started investigation on the disclosure of Farah being smuggled to England

Mo Farah: फराह को तस्करी कर इंग्लैंड लाए जाने के खुलासे पर लंदन पुलिस ने शुरू की जांच, जानें क्या है पूरा मामला

Thu, 14 Jul 2022 11:14 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: रोहित राज Updated Thu, 14 Jul 2022 11:14 PM IST
सार

मो फराह ने खुलासा किया था कि उन्हें एक महिला जिसे वह जानते नहीं थे आठ साल की उम्र में इंग्लैंड लाई थी। वह उससे घर में अपने बच्चों के काम कराती थी और 12 साल की उम्र तक उन्हें स्कूल तक नहीं भेजा गया।

विज्ञापन
Mo Farah London Police started investigation on the disclosure of Farah being smuggled to England
मो फराह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लंदन और रियो ओलंपिक में पांच और 10 हजार मीटर के चार स्वर्ण पदक जीतने वाले दिग्गज एथलीट सर मोहम्मद फराह के सनसनीखेज खुलासे के बाद लंदन पुलिस ने उस महिला की तलाश शुरू कर दी है, जिसने उनसे बाल मजदूर के तौर पर काम कराया। मो फराह ने डॉक्यूमेंट्री में खुलासा किया था कि उन्हें जिबूती से आठ साल की उम्र में मोहम्मद फराह के नाम से तस्करी कर इंग्लैंड लाया गया था। उनका असली नाम हुसैन आब्दी काहिन है।
विज्ञापन


विशेषज्ञ अधिकारियों की निगरानी में शुरू हुई जांच
मो फराह ने खुलासा किया था कि उन्हें एक महिला जिसे वह जानते नहीं थे आठ साल की उम्र में इंग्लैंड लाई थी। वह उससे घर में अपने बच्चों के काम कराती थी और 12 साल की उम्र तक उन्हें स्कूल तक नहीं भेजा गया। उन्हें फर्जी कागजातों के जरिए इंग्लैंड लाया गया। उनकी फोटो पर मोहम्मद फराह नाम लिखा हुआ था। इसी नाम पर उन्होंने लंदन और रियो ओलंपिक में चार स्वर्ण के अलावा विश्व चैंपियनशिप में छह स्वर्ण पदक जीते। 
विज्ञापन


इस प्रदर्शन के आधार पर उन्हें यानि मोहम्मद फराह को रानी एलिजाबेथ की ओर से उन्हें सर (नाइटहुड) की उपाधि से सम्मानित किया गया। लंदन पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सर मो फराह पर मीडिया में आई रिपोर्टों की उन्हें जानकारी है। इस मामले में विशेषज्ञ अधिकारियों की टीम की निगरानी में एक जांच शुरु कराई गई है। यह टीम इस मामले में उपलब्ध सूचनाओं को जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फराह ने कहा, ब्रिटेन का प्रतिनिधत्व करना गर्व की बात
हालांकि इंग्लैंड का गृह विभाग पहले ही कह चुका है सर मो फराह पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। फराह ने हमेशा यही कहा कि वह इंग्लैंड एक रिफ्यूजी की तरह सोमालिया से आए, जबकि उन्होंने खुलासा कि उनके पिता चार साल की उम्र में सोमालिया में गृह युद्ध में मार दिए गए थे। उन्होंने बच्चों के कहने पर सच्चाई को सामने लाने का फैसला किया। 


फराह ने यह भी कहा है कि वह इंग्लैंड का प्रतिनिधत्व कर गर्व महसूस किया है, लेकिन उनकी सबसे गौरवशाली उपिलब्धि उनका परिवार और बच्चे हैं। यह खुलासा उन्होंने उनकेलिए ही किया है। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को जीवन की शुरुआत आसान नहीं मिलती, लेकिन इसका यह मतलब नहीं की वे अपने सपनों को जी नहीं सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed