फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Mexican Open: Rafael Nadal in quarter-finals with 12th consecutive win of the season, Daniil Medvedev race for number one with Djokovic in last eight

मैक्सिकन ओपन: सीजन की लगातार 12वीं जीत से नडाल क्वार्टर फाइनल में, नंबर एक की रेस में शामिल मेदवेदेव भी अंतिम आठ में

Thu, 24 Feb 2022 10:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको सिटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैक्सिको सिटी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 24 Feb 2022 10:18 PM IST
सार

स्पेन के राफेल नडाल एक घंटे में सीधे सेटों में मैच जीत गए। उन्होंने छह में से पांच ब्रेक अवसर भुनाए। नडाल ने कहा कि कोजोलोव अलग तरह के खिलाड़ी है, आपको सतर्क रहना होता है।

विज्ञापन
Mexican Open: Rafael Nadal in quarter-finals with 12th consecutive win of the season, Daniil Medvedev race for number one with Djokovic in last eight
नडाल और मेदवेदेव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दानिल मेदवेदेव और राफेल नडाल ने बुधवार को यहां आसान जीत के साथ मैक्सिको ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। मेदवेदेव ने पाब्लो एंडुजर पर 6-1, 6-2 से हराकर एटीपी रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज होने की तरफ भी मजबूत कदम बढ़ाए। 
विज्ञापन


नडाल ने कोजलोव को हराया
नडाल ने स्टीफन कोजलोव को 6-0, 6-3 से पराजित किया। नडाल की इस सीजन में यह लगातार 12वीं जीत है। इससे पहले उन्होंने 2014 में लगातार 11 जीत हासिल की थी। उसके बाद वह ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में वावरिंका से हारे थे। वह इस सीजन की अपनी तीसरी और कॅरिअर की कुल 91वीं ट्रॉफी जीतने का लक्ष्य लेकर उतरे हैं। 
विज्ञापन


सीधे सेटों में जीते राफेल नडाल
स्पेन के राफेल नडाल एक घंटे में सीधे सेटों में मैच जीत गए। उन्होंने छह में से पांच ब्रेक अवसर भुनाए। नडाल ने कहा कि कोजोलोव अलग तरह के खिलाड़ी है, आपको सतर्क रहना होता है। कई बार आप लगातार अंक हासिल कर लेते हो लेकिन अगर कोजोलोव लय में हो तो वह बेसलाइन पर उनका अच्छा नियंत्रण रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वेरेव ने कुर्सी पर मारा था रैकेट
टॉमी पॉल ने दुसान लाजोविच को 7-6 (6), 2-6, 7-5 से जबकि निशिओका ने टेलर फ्रिट्ज को 3-6, 6-4, 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इस बीच मौजूदा चैंपियन अलेक्सांद्र ज्वेरेव को युगल मैच गंवाने के बाद गुस्से में अपना रैकेंट अंपायर की कुर्सी पर मारने के कारण टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है। 

सितसिपास ने वुल्फ को हराया
अन्य मैचों में स्टेफनोस सिटसिपास ने जेजे वुल्फ को 6-1, 6-0 से हराया। उनका सामना अब मार्कोस गिरोन से होगा जिन्होंने पाब्लो कारेनो बुस्टा को 6-7 (7) 6-4 7-6 (4) से पराजित किया। कैमरून नोरी ने जॉन इस्नर को 6-7 (2), 6-3, 6-4 से शिकस्त दी। उन्हें अब पीटर गोजोविच से भिड़ना है जिन्होंने जेवरेव को बाहर किए जाने से क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

मेदवेदेव के साथ भिड़ंत से एक जीत दूर  
अगर मेदवेदेव क्वार्टर फाइनल में योशिहितो निशिओका और नडाल टॉमी पॉल को हरा देते हैं तो दोनों खिलाड़ी सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगे। नडाल ने ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में पांच सेट तक चले मुकाबले में मेदवेदेव को हराया था। 


मेदवेदेव ने पिछले साल सितंबर में यूएस ओपन के रूप में अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता था। अकापुल्को में खिताब जीतने पर 26 वर्षीय मेदवेदेव विश्व रैकिंग में नंबर एक पर पहुंच जाएंगे जिस पर अभी नोवाक जोकोविच काबिज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed