फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Medalist Manu Bhaker met Nita Ambani before the closing ceremony, shared photo paris olympics 2024

Manu Bhaker: समापन समारोह से पहले नीता अंबानी से मिलीं पदक विजेता मनु भाकर, तस्वीर साझा कर कही यह बात

Sun, 11 Aug 2024 05:44 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 11 Aug 2024 05:44 PM IST
सार

भारतीय दल ओलंपिक में कुल छह पदक अपने नाम करने में कामयाब रहा। इनमें से दो मनु भाकर ने जीते। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा और सरबजोत के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में कांस्य पदक जीते।

विज्ञापन
Medalist Manu Bhaker met Nita Ambani before the closing ceremony, shared photo paris olympics 2024
मनु भाकर-नीता अंबानी - फोटो : @realmanubhaker

विस्तार

पेरिस ओलंपिक 2024 अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है। रविवार को समापन समारोह का आयोजन होगा, जिसमें  मनु भाकर और पीआर श्रीजेश भारत के ध्वजवाहक होंगे। इससे पहले ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली स्टार निशानेबाज मनु ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ की सदस्य और रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी से मुलाकात की। इसकी तस्वीर मनु ने खुद साझा की। 
विज्ञापन

Medalist Manu Bhaker met Nita Ambani before the closing ceremony, shared photo paris olympics 2024
मनु भाकर - फोटो : PTI
भारतीय दल ओलंपिक में कुल छह पदक अपने नाम करने में कामयाब रहा। इनमें से दो मनु भाकर ने जीते। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा और सरबजोत के साथ मिलकर 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में कांस्य पदक जीते। वह स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली एक ही संस्करण में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Medalist Manu Bhaker met Nita Ambani before the closing ceremony, shared photo paris olympics 2024
मनु भाकर - फोटो : PTI
मनु हाल ही में भारत वापस लौट आई थीं, लेकिन आईओए ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए समापन समारोह में देश का ध्वजवाहक चुना। इस आयोजन के लिए वह पेरिस पहुंच चुकी हैं। यहां उन्होंने इंडिया हाउस में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ की सदस्य और रिलायंस फाउंडेशन की अध्यक्ष नीता अंबानी से मुलाकात की। इसकी तस्वीर साझा करते हुए स्टार निशानेबाज ने लिखा, "भारत के लिए कांस्य पदक जीतने के बाद नीता अंबानी मैम से मिलना और उनका आशीर्वाद लेना विशेष अनुभव था। मैं वास्तव में अभिभूत हूं।" 
विज्ञापन

Medalist Manu Bhaker met Nita Ambani before the closing ceremony, shared photo paris olympics 2024
नीता अंबानी और मनु भाकर - फोटो : ANI
इससे पहले नीता अंबानी ने मनु को भारत के लिए दो पदक जीतने पर इंडिया हाउस में सम्मानित किया था। इस अवसर पर नीता ने कहा- पिछले हफ्ते पेरिस में हरियाणा की एक 22 वर्षीय लड़की ने इतिहास रचा और दुनिया को अपने सपनों, जुनून और कड़ी मेहनत की ताकत दिखाई। वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। मनु, आपकी उपलब्धि से हर भारतीय प्रेरित महसूस करता है और भारत की हर लड़की आपकी उपलब्धियों से सशक्त महसूस करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed