फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Major action by Hazaribagh police, two arrested for murder of para-badminton player Prashant Kumar Sinha

Prashant Kumar Sinha: हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी की हत्या के आरोप में दो गिरफ्तार

Mon, 01 Apr 2024 12:19 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जमशेदपुर Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 01 Apr 2024 12:19 AM IST
सार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ की मदद से जुटाए गए सबूतों के साथ-साथ जांच टीम को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर काजल और रौनक को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया गया है और जांच जारी है।

विज्ञापन
Major action by Hazaribagh police, two arrested for murder of para-badminton player Prashant Kumar Sinha
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : twitter

विस्तार

झारखंड के हजारीबाग जिले से जमशेदपुर के एक पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी की हत्या करने के आरोप में एक महिला सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यहां की एक पुलिस टीम ने अपने हजारीबाग पुलिस के सहयोग से 20 दिनों से लापता प्रशांत कुमार सिन्हा का क्षत-विक्षत शव बरामद किया
विज्ञापन


यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने कहा कि आरोपी काजल सुमन (28) और उसके मित्र रौनक कुमार (19) को पुलिस टीम ने शनिवार को हजारीबाग के चड़वा पुल के नीचे से प्लास्टिक की बोरी में बंद सिन्हा का शव बरामद करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी हजारीबाग के लोहसिंघना इलाके के निवासी हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हत्या के पीछे सिन्हा और काजल के बीच पैसों को लेकर विवाद माना जा रहा है। काजल ने रौनक के साथ मिलकर साजिश रची और कुछ दिन पहले हजारीबाग के हासमियां मोहल्ले में रौनक के गौशाला में सिन्हा की गला दबाकर हत्या कर दी। सिन्हा के परिजनों ने 22 मार्च को यहां बिरसानगर थाने में सिन्हा के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज करायी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ की मदद से जुटाए गए सबूतों के साथ-साथ जांच टीम को मिली गोपनीय जानकारी के आधार पर काजल और रौनक को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग सदर अस्पताल भेज दिया गया है और जांच जारी है। सिन्हा ने विभिन्न अवसरों पर राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड का प्रतिनिधित्व किया था और पिछले साल युगांडा में 'पैरा-बैडमिंटन चैंपियनशिप' में भी उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed