फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   magic of no 3 in csk s victory

दिल्ली के खिलाफ चेन्नई की जीत में 3 का दिलचस्प संयोग

Wed, 23 Apr 2014 12:20 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 23 Apr 2014 12:20 PM IST
विज्ञापन
magic of no 3 in csk s victory

आईपीएल 7 के अपने पहले मैच में 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन


इस मैच में पंजाब किंग्स इलेवन के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल और डेविड मिलर की आतिशी पारी ने चेन्नई की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था।

लेकिन धोनी की टीम जब दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ अपने दूसरे मुकाबले में उतरी तो शानदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ आसान जीत हासिल की बल्कि इस जीत में तीन के आंकड़े का अहम योगदान रहा।

विज्ञापन

चेन्‍नई की पारी में चौके-छक्के में 3 का संयोग

magic of no 3 in csk s victory
टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी चेन्‍नई सुपर किंग्स के सलामी बल्‍लेबाज ड्वेन स्मिथ (29) ने ब्रैंडन मैक्कुलम (9) के साथ पारी का आगाज किया।

कैरेबियाई बल्‍लेबाज ड्वेन स्मिथ ने 28 गेंदों की अपनी पारी में 3 चौके लगाए।

स्मिथ के अलावा तीन बल्‍लेबाजों (सुरेश रैना, फैफ डु प्लेसिस और रवींद्र जडेजा) ने एक-एक छक्का लगाया। हालांकि कप्तान धोनी ने अपनी पारी में दो छक्के लगाए।

जयदेव के 3 और 3 के 1-1 विकेट

magic of no 3 in csk s victory

दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स की ओर से तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने गजब की गेंदबाजी की और 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट झटके।

उन्होंने ब्रैंडन मैक्कुलम के अलावा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा के विकेट लिए। धोनी और जडेजा के विकेट तो उन्होंने 3 गेंदों के अंदर लिए।

धोनी ने 15 गेंदों में 32 रन बनाए। जबकि जडेजा ने 3 गेंदों में 7 रन बनाए। उनादकट के अलावा 3 अन्य गेंदबाजों को सफलता मिली और तीनों ने एक-एक विकेट हास‌िल किए‍।

विज्ञापन

सुरेश रैना ने लपके 3 कैच

magic of no 3 in csk s victory
दिल्‍ली डेयरडेविल्स को जीत के लिए 178 रनों का विशाल लक्ष्य मिला था और उसे बड़ी शुरुआत की दरकार थी।

लेकिन न सिर्फ उसकी शुरुआत ही खराब रही बल्कि कोई भी बल्‍लेबाज टिककर नहीं खेल सका। दिल्‍ली की खराब शुरुआत में चेन्‍नई का शानदार क्षेत्ररक्षण का भी खास योगदान रहा। क्षेत्ररक्षक सुरेश रैना ने 3 बल्‍लेबाजों को लपका। दिल्‍ली की ओर से जेम्स नीशाम ने सर्वाधिक 22 रनों का योगदान दिया।

दिल्‍ली की ओर से कोई बल्‍लेबाज नहीं चल सका। उसके 3 बल्‍लेबाजों ने 2-2 चौके लगाए।

दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके 3 बल्‍लेबाज

magic of no 3 in csk s victory

न सिर्फ चेन्‍नई की बल्‍लेबाजी शानदार रही बल्कि गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण भी बेहद कमाल की रही। उसके 3 गेंदबाजों ने 2-2 विकेट हासिल किए।

तेज गेंदबाज ईश्वर पांडे के अलावा रवींद्र जडेजा और आर अश्विन ने 2-2 विकेट झटके। जबकि तीन गेंदबाजों को 1-1 सफलता मिली। अश्विन ने 2 ओवर में 2 विकेट झटके और सिर्फ 3 रन ही दिएं।

चेन्‍नई सुपर किंग्स के 3 बल्‍लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed