दिल्ली के खिलाफ चेन्नई की जीत में 3 का दिलचस्प संयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 7 के अपने पहले मैच में 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा था।
इस मैच में पंजाब किंग्स इलेवन के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल और डेविड मिलर की आतिशी पारी ने चेन्नई की उम्मीदों पर पानी फेर दिया था।
लेकिन धोनी की टीम जब दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ अपने दूसरे मुकाबले में उतरी तो शानदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ आसान जीत हासिल की बल्कि इस जीत में तीन के आंकड़े का अहम योगदान रहा।
चेन्नई की पारी में चौके-छक्के में 3 का संयोग
कैरेबियाई बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ ने 28 गेंदों की अपनी पारी में 3 चौके लगाए।
स्मिथ के अलावा तीन बल्लेबाजों (सुरेश रैना, फैफ डु प्लेसिस और रवींद्र जडेजा) ने एक-एक छक्का लगाया। हालांकि कप्तान धोनी ने अपनी पारी में दो छक्के लगाए।
जयदेव के 3 और 3 के 1-1 विकेट
दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने गजब की गेंदबाजी की और 4 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट झटके।
उन्होंने ब्रैंडन मैक्कुलम के अलावा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा के विकेट लिए। धोनी और जडेजा के विकेट तो उन्होंने 3 गेंदों के अंदर लिए।
धोनी ने 15 गेंदों में 32 रन बनाए। जबकि जडेजा ने 3 गेंदों में 7 रन बनाए। उनादकट के अलावा 3 अन्य गेंदबाजों को सफलता मिली और तीनों ने एक-एक विकेट हासिल किए।
सुरेश रैना ने लपके 3 कैच
लेकिन न सिर्फ उसकी शुरुआत ही खराब रही बल्कि कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका। दिल्ली की खराब शुरुआत में चेन्नई का शानदार क्षेत्ररक्षण का भी खास योगदान रहा। क्षेत्ररक्षक सुरेश रैना ने 3 बल्लेबाजों को लपका। दिल्ली की ओर से जेम्स नीशाम ने सर्वाधिक 22 रनों का योगदान दिया।
दिल्ली की ओर से कोई बल्लेबाज नहीं चल सका। उसके 3 बल्लेबाजों ने 2-2 चौके लगाए।
दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके 3 बल्लेबाज
न सिर्फ चेन्नई की बल्लेबाजी शानदार रही बल्कि गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण भी बेहद कमाल की रही। उसके 3 गेंदबाजों ने 2-2 विकेट हासिल किए।
तेज गेंदबाज ईश्वर पांडे के अलावा रवींद्र जडेजा और आर अश्विन ने 2-2 विकेट झटके। जबकि तीन गेंदबाजों को 1-1 सफलता मिली। अश्विन ने 2 ओवर में 2 विकेट झटके और सिर्फ 3 रन ही दिएं।
चेन्नई सुपर किंग्स के 3 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके।