फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Lucknow's Dharmendra's long sixes made him famous by the name Gayle-llcten10

लखनऊ के धर्मेंद्र के लंबे छक्कों ने उन्हें गेल नाम से किया मशहूर, जानें आपको क्रिकेट में कैसे मिलेगा मौका

Mon, 16 Dec 2024 12:20 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pushpendra Mishra Updated Mon, 16 Dec 2024 12:20 PM IST
सार

अगर आप भी क्रिकेट खेलते हैं और धर्मेंद्र यादव की तरह क्रिकेट में अपना कॅरिअर बनाने की ख्वाहिश रखते हैं तो आपके लिए अमर उजाला और एलएलसी एक बेहतरीन अवसर लेके आये हैं। अभी इस लिंक पर LLCTEN10 विजिट कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।  

विज्ञापन
Lucknow's Dharmendra's long sixes made him famous by the name Gayle-llcten10
टेनिस बॉल प्लेयर धर्मेंद्र दीपू गेल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

यूं तो देश में रोहित शर्मा, सौरभ गांगुली, एमएस धोनी जैसे प्लेयर छक्के मारने के लिए जाने जाते रहे हैं। विदेशी खिलाड़ियों में शाहिद अफरीदी, ब्रेंडन मैकुलम, सनथ जयसूर्या, जोश बटलर और एबी डिबीलियर्स का नाम इस फेहरिश्त में शामिल है। लेकिन लंबे छक्के मारने का जो रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है वो किसी और बल्लेबाज के नाम नहीं। वहीं गेल के उपनाम से अगर कोई खिलाड़ी जाना जाए तो घरेलू क्रिकेट में इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है। जी हां, लखनऊ के धर्मेंद्र यादव उर्फ दीपू को लोग गेल के नाम से जानते हैं। इसका कारण है उनकी आक्रामक पारियों में लगाए गए लंबे लंबे छक्के और तेज स्ट्रोक्स। इसी कारण टेनिस बॉल क्रिकेट में वो एक बेहतरीन बल्लेबाज और गेंदबाज के रूप में जाने जाते हैं। आलराउंडर प्रदर्शन की बदौलत ही धर्मेंद्र ने अब तक कई टूर्नामेंट जैसे यूपीसीएल, बखरा कप और एपीएल आदि में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब हासिल किया है। मुश्किल परिस्थियों में अपनी घातक बल्लेबाजी (गगनभेदी छक्कों) और शानदार गेंदबाजी से टीम को बाहर निकाल लाना धर्मेंद्र को एक बेहतरीन क्रिकेटर की श्रेणी में ला खड़ा करता है। यही कारण है कि आज टेनिस बॉल क्रिकेट जगत में उन्होंने एक खास पहचान बना ली है।  

विज्ञापन

 

आपका ऐसे बना सकते हैं क्रिकेट में कॅरिअर

अगर आप भी क्रिकेट खेलते हैं और धर्मेंद्र यादव की तरह क्रिकेट में अपना कॅरिअर बनाने की ख्वाहिश रखते हैं तो आपके लिए अमर उजाला और एलएलसी एक बेहतरीन अवसर लेके आये हैं। जिसके जरिये आप उत्तर प्रदेश में अपने प्रदर्शन का लोहा बनबा सकते हैं। दरअसल यूपी की राजधानी लखनऊ में अमर उजाला और एलएलसी मिलकर एलएलसीटेन10 क्रिकेट लीग का आयोजन करने जा रहे हैं। जिसके लिए राज्य के 10 शहरों में ट्रॉयल प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है। तो ये मौका अपने हाथ से जाने न दें अभी इस लिंक पर LLCTEN10 विजिट कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।  

विज्ञापन

 

क्या है एलएलसीटेन10 लीग

विज्ञापन
विज्ञापन

एलएलसीटेन10 लीग 10-10 ओवर फॉर्मेट में आयोजित की जा रही है। जिसकी ट्रॉफी का कश्मीर में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व मैनेजर व क्रिकेटर रवि शास्त्री, सैयद किरमानी और इरफान पठान ने किया है। इस लीग में इरफान पठान, क्रिस गेल, ब्रेटली, हरभजन सिंह और सुरेश रैना जैसे खिलाड़ी खेलने वाली टीमों को मेंटर करेंगे।

 

एलएलसीटेन10 से कैसे बनेगा क्रिकेट में कॅरिअर

एलएलसीटेन10 लीग के सभी मैचों का प्रसारण ओटीटी प्लेटफॉर्म पर किया जाएगा। साथ ही अखबार और वेबसाइट में भी इसकी खबरें आपको पढ़ने को मिलेंगी। इस टूर्नामेंट पर क्रिकेट की राष्ट्रीय टीम, स्टेट लेवल टीम के चयनकर्ताओं की भी निगाह रहेगी। क्योंकि एलएलसीटेन10 टूर्नामेंट भारत के टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन से अधिकृत है। ट्रॉयल से टूर्नामेंट के मैचेज तक फेडरेशन के अधिकारी खिलाड़ियों की प्रतिभा को परखेंगे।

 

एलएलसीटेन10 में खेलने वाले हर खिलाड़ी का नीलामी के लिए बेस प्राइज 25 हजार रुपये होगा।

टूर्नामेंट के टॉप 25 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टेनिस बॉल क्रिकेट टीम के लिए ट्रॉयल देने का मौका मिलेगा।

उत्तर प्रदेश टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में खेलने का मौका भी आपको मिलेगा। लीग में खेलने वाले टॉप प्लेयर इसके लिए भी ट्रॉयल दे सकते हैं।

 

कैसे करें रजिस्ट्रेशन

अगर आप एलएलसीटेन10 का हिस्सा बनना चाहते हैं तो www.llcten10.com पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं। यहां आपको लीग के बारे में पूरी जानकारी, नियम व शर्ते भी पढ़ने को मिल जाएंगी।

 

कितनी टीमें ले रहीं हिस्सा

एलएलसीटेन10 लीग में तकरीबन 12 टीमें हिस्सा लेंगी। मौजूदा समय में 11 टीमों के नाम फाइनल हो चुके हैं। जोकि इस प्रकार हैं।

 

  1. कानपुर चीफ्स
  2. IIMT मेरठ इन्वेडर्स
  3. KRASA लखनऊ पैंथर्स
  4. वेंटकटेश्वरा लायंस मुरादाबाद
  5. जीएल बजाज नोएडा सुपर स्ट्राइकर्स
  6. जीएल बजाज आगरा सुपर चैलेंजर्स    
  7. बुंदेलखंड ब्लास्टर्स झांसी
  8. ब्रज वॉरियर्स आगरा
  9. काशी नाइट्स वाराणसी
  10. गाजियाबाद
  11. इनवर्टिस बरेली ब्लास्टर्स

 

एलएलसी से जुड़े बड़े ब्रांड

  • एसजी स्पोर्ट्स
  • नमस्ते इंडिया
  • गैलेंट ग्रुप
  • स्वीटी बाई एमआर ग्रुप
  • बैधनाथ ग्रुप
  • उत्कर्ष बैंक
  • जीएल बजाज
  • केरासा
  • आईआईएमटी
  • रेडचीफ
  • इनवर्टिस
  • बिग एफएम

 

हर टीम में कितने खिलाड़ी खेलेंगे  

हर टीम में 16 खिलाड़ी चुने जाएंगे। जिसमें 10 खिलाड़ी उत्तर प्रदेश और 6 खिलाड़ी यूपी से बाहर के राज्यों के होंगे। मेंटर, टीम प्रबंधन द्वारा चुने गई प्लेइंग इलेवन लीग, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में खेलेगी।

 

लीग मैचेज के दौरान रुकने की व्यवस्था एलएलसीटेन10 प्रशासन करेगा।  

जब खिलाड़ी नीलामी में टीमों द्वारा चुन लिये जाएंगे। उसके बाद तय शेड्यूल के अनुसार टीमें एलएलसीटेन10 प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्था में रुकेंगे। जहां उनके खाने, पीने, रहने की व्यवस्था होगी।

 

हर खिलाड़ी को मिलेगा सर्टिफिकेट

एलएलसीटेन10 खेलने वाले हर खिलाड़ी को टेनिस बॉल क्रिकेट फेडरेशन ऑफ इंडिया से प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed