फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   long jumper Ancy Sojan won gold with a personal best effort missed legendary Anju Bobby George’s meet record

National Open Championship: अंजू बॉबी के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूकीं सोजन, सर्वश्रेष्ठ प्रयास से जीता स्वर्ण

Mon, 02 Sep 2024 08:22 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 02 Sep 2024 08:22 PM IST
सार

तमिलनाडु के नितिन इस आयोजन के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुने गए। उन्होंने 200 मीटर दौड़ को 20.66 सेकेंड के मीट रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन
long jumper Ancy Sojan won gold with a personal best effort missed legendary Anju Bobby George’s meet record
एंसी सोजन - फोटो : X

विस्तार

सेना की लंबी कूद की अनुभवी खिलाड़ी एंसी सोजन ने सोमवार को राष्ट्रीय ओपन चैंपियनशिप के समापन दिन 6.71 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रयास करते हुए स्वर्ण पदक के साथ सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट का पुरस्कार अपने नाम किया। 23 साल की यह खिलाड़ी दिग्गज अंजू बॉबी जॉर्ज के 2002 में बनाए गए 6.74 मीटर के मीट रिकॉर्ड को तोड़ने से मामूली अंतर से चूक गईं।
विज्ञापन


उन्होंने स्वर्ण पदक जीतने के बाद कहा, 'मेरा 6.71 मीटर का स्वर्ण जीतने वाला प्रदर्शन 2025 सत्र की तैयारी के लिए एक अच्छा मानदंड होगा।' तमिलनाडु के नितिन इस आयोजन के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी चुने गए। उन्होंने 200 मीटर दौड़ को 20.66 सेकेंड के मीट रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता। एशियाई खेलों की पदक विजेता विथ्या रामराज ने महिलाओं की 400 मीटर बाधा दौड़ के लंबे समय से चले आ रहे मीट रिकॉर्ड को अपने नाम किया। उन्होंने 56.23 सेकेंड में अपनी दौड़ पूरी कर दिग्गज पीटी उषा द्वारा 1985 में कायम मीट रिकॉर्ड में सुधार किया। उषा का रिकॉर्ड 56.80 सेकेंड का था।
विज्ञापन


सेना की टीम 137 अंक के साथ पुरुष वर्ग की चैंपियन बनी, जबकि रेलवे (201 अंक) ने महिला टीम का खिताब जीता। रेलवे को 318 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन भी घोषित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed