फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Lens vs PSG Ligue 1 kylian mbappe win without Messi Neymar PSG first defeat in the current season of Ligue-1

Lens vs PSG, Ligue 1: मेसी, नेमार के बिना नहीं चले एम्बापे, लीग-1 के मौजूदा सीजन में पीएसजी को मिली पहली हार

Mon, 02 Jan 2023 11:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: रोहित राज Updated Mon, 02 Jan 2023 11:19 PM IST
सार

मेसी अर्जेंटीना को विश्वकप जिताने के बाद अब तक अपने देश में हैं। वहीं, नेमार को पिछले मैच में स्ट्रॉसबर्ग के खिलाफ लाल कार्ड दिखाया गया था, जिसके चलते वह इस मैच में नहीं खेले।

विज्ञापन
Lens vs PSG Ligue 1 kylian mbappe win without Messi Neymar PSG first defeat in the current season of Ligue-1
मैच के दौरान किलियन एम्बाप्पे (नीली जर्सी) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिग्गज लियोनल मेसी और नेमार के बिना युवा सुपर स्टार किलियन एम्बापे का जादू नहीं चल सका। नतीजतन पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को फ्रेंच लीग-1 में सत्र की पहली हार का सामना करना पड़ा। लीग में सर्वोच्च स्थान पर चल रहे पीएसजी को अंक तालिका में दूसरे नंबर के लेंस ने 1-3 से पराजित किया। मेसी अर्जेंटीना को विश्वकप जिताने के बाद अब तक अपने देश में हैं। वहीं, नेमार को पिछले मैच में स्ट्रॉसबर्ग के खिलाफ लाल कार्ड दिखाया गया था, जिसके चलते वह इस मैच में नहीं खेले। यही कारण था कि पीएसजी को अकेले एम्बापे के भरोसे इस मैच में उतरना पड़ा।
विज्ञापन


पांचवें मिनट में ही बढ़त बना ली लेंस ने पीएसजी की इस हार के साथ लीग-1 में उसकी बढ़त अब सिर्फ चार अंकों की रह गई है। इससे पहले उसकी लेंस पर सात अंकों की बढ़त थी। पीएसजी के 17 मैचों में 44 अंक हैं। लेंस ने खेल के पांचवें मिनट में ही फ्रेंकोवस्की के गोल की बदौलत 1-0 की बढ़त ले ली, लेकिन तीन मिनट बाद ही ह्यूगो एकिटिके ने पीएसजी को बराबरी दिला दी। 28वें मिनट में लेंस के स्ट्राइकर लोइस ओपेंडा ने फिर अपनी टीम को 2-1 की बढ़त दिलाई। पहला हॉफ खत्म होने से दो मिनट पहले एलेक्सिस मौरिस ने एक और गोल कर लेंस की 3-1 से जीत पक्की कर दी।
विज्ञापन


एम्बापे-हकीमी को दिया जाएगा कुछ दिन का आराम
पीएसजी मैनेजमेंट ने इस हार के बाद विश्वकप की थकान उतारने के लिए एम्बापे और मोरक्कों के अशरफ हकीमी को आराम देने का फैसला लिया है। एम्बापे 18 दिसंबर को विश्वकप फाइनल खेलने के 64 घंटे के अंदर ही पीएसजी के ट्रेनिंग सत्र में शामिल हो गए। वह स्ट्रॉसबर्ग के खिलाफ भी खेले और टीम के लिए विजयी गोल किया। हकीमी भी मोरक्को के लिए सात मैच खेले। पीएसजी के मैनेजर क्रिस्टोफर गैल्टियर ने मैच के बाद कहा कि दोनों ही फुटबॉलर अभी पूरी तरह से खेलने लायक नहीं हुए हैं। उन पर थकान हावी है। उन्हें कुछ दिन का आराम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed