फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Lee Chong Wei wins india open again

ली चांग और शिजियान बने इंडिया ओपन विजेता

Mon, 07 Apr 2014 01:59 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 07 Apr 2014 01:59 PM IST
विज्ञापन
Lee Chong Wei wins india open again

पहले महिलाओं के सिंगल्स फाइनल में और उसके बाद पुरुषों के फाइनल में जिस तरह की स्तरीय बैडमिंटन खेली गई दर्शक दीर्घा में बैठे भारतीय टीम के चीफ कोच गोपीचंद जरूर अपने शटलरों के भविष्य के बारे में सोच रहे होंगे।

विज्ञापन


वाकई में वर्ल्ड नंबर मलेशियाई ली चांग वेई ने रविवार को दिल्ली के सीरी फोर्ट कांप्लेक्स में दिखा दिया कि वह बैडमिंटन की दुनिया पर यू हीं राज नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


दूसरी सीड चीनी चेन लांग को उन्होंने आसानी से सीधे गेमों में हराकर इंडिया ओपन सुपर सीरीज का खिताब एक बार फिर अपने नाम कर लिया।

वहीं महिलाओं के सिंगल्स में दूसरी सीड वांग शिजियान ने एक बार फिर वर्ल्ड नंबर अपनी ही साथी ली जू रुई को सीधे गेमों में परास्त कर खिताब जीता।

ली चांग की प्रतिद्वंद्विता चीनी दिग्गज लिन दान से मानी जाती है। लेकिन चेन लांग भी उनके लिए बुरा सपना बनते जा रहे थे।

इससे पहले दोनों के बीच जीत हार का रिकार्ड आठ-आठ की बराबरी पर था। लेकिन यहां ली ने जिस तरह का खेल दिखाया उसका चेन के पास कोई जवाब नहीं था। ली ने 55 मिनट में यह मुकाबला 21-13, 21-17 से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वांग शिजियान के लिए इस साल की शुरूआत किसी परी कथा की तरह रही है। यह वही वांग हैं जो लंदन ओलंपिक के लिए अपने देश की टीम में जगह नहीं बना पाई थीं।
लेकिन पहले उन्होंने इस साल ऑल इंग्लैंड का फाइनल जीता और आज भी वह विजेता बनीं। ऑल इंग्लैंड की ही तरह उन्होंने फाइनल में ली जू रुई को पराजित किया।

यह मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण रहा। हालांकि इस टूर्नामेंट में यह पहली बार था जब शिजियान को कोई गेम नहीं हारना पड़ा। बावजूद इसके उन्हें 47 मिनट में 22-20, 21-19 से जीत हासिल हुई।

इससे पहले मिश्रित युगल का खिताब डेनमार्क की तीसरी सीड जोड़ी जोएकिम फिशर नीलसन और क्रिस्टीना पेडेरसन ने कोरिया के सुंग ह्यून को और हा ना किम को 21-16, 18-21,21-18 से हराकर जीता।


पुरुषों का युगल खिताब भी डेनमार्क की दूसरी सीड जोड़ी मथायस बोए और कार्सटन मोगेनसेन के पक्ष में गया। उन्होंने चीन के लियू जिलाओलांग और क्यू झियान को 17-21, 21-15, 21-15 से हराया।

जबकि महिलाओं का युगल खिताब तांग युआनतिंग और यू यांग ने जीता। उन्होंने कोरियाई क्यूंग युन जुंग और हा ना किम को 21-10, 13-21, 21-16 से पराजित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed