{"_id":"632c63115ff68b4fec64d016","slug":"laver-cup-schedule-roger-federer-will-pair-with-rafael-nadal-in-the-last-match-of-his-career","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Laver Cup: रोजर फेडरर करियर के आखिरी मैच में राफेल नडाल के साथ बनाएंगे जोड़ी, जानें लेवर कप का पूरा शेड्यूल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Laver Cup: रोजर फेडरर करियर के आखिरी मैच में राफेल नडाल के साथ बनाएंगे जोड़ी, जानें लेवर कप का पूरा शेड्यूल
Thu, 22 Sep 2022 08:10 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 22 Sep 2022 08:10 PM IST
सार
फेडरर और नडाल का मुकाबला टीम वर्ल्ड के खिलाड़ी अमेरिका के फ्रांसिस टिफोए और जैक सॉक से होगा। फेडरर अपने पिछले पेशेवर मैच में पोलैंड के ह्यूबर्ट हूरकैज के खिलाफ विंबलडन के क्वार्टरफाइनल में हार गए थे।
विज्ञापन
रोजर फेडरर और राफेल नडाल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर करियर के अपने आखिरी टूर्नामेंट लेवर कप में शुक्रवार (23 सितंबर) को उतरेंगे। वह अपने आखिरी मैच में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले स्पेन के राफेल नडाल के साथ जोड़ी बनाकर पुरुष युगल में उतरेंगे। 20 ग्रैंड स्लैम जीतने वाले फेडरर ने टीम यूरोप के लिए खेलेंगे। लेवर कप टूर्नामेंट लंदन में खेला जाएगा।
फेडरर और नडाल का मुकाबला टीम वर्ल्ड के खिलाड़ी अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो और जैक सॉक से होगा। फेडरर अपने पिछले पेशेवर मैच में पोलैंड के ह्यूबर्ट हूरकैज के खिलाफ विंबलडन के क्वार्टरफाइनल में हार गए थे। वह घुटने की समस्या के कारण लंबे समय तक नहीं खेल पाए। फेडरर लेवर कप में एकल के मुकाबले में नहीं उतरेंगे।

41 वर्षीय फेडरर ने कहा, ''मुझे नहीं पता कि मैं अच्छे से खेल पाऊंगा या नहीं, लेकिन मैं कोशिश जरूर करूंगा। यह एक अलग अनुभव है। मैं उन्हें (नडाल) अपनी टीम में देखकर और उनके खिलाफ नहीं खेलकर खुश हूं।" दूसरी ओर, नडाल ने कहा कि वह अपने स्विस प्रतिद्वंद्वी के साथ एक "अविस्मरणीय" मैच की प्रतीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा, ''मेरे टेनिस करियर के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी अब खेल से अलग हो रहे हैं। यह क्षण मुश्किल होगा। मैं उनके साथ खेलने के लिए बहुत उत्साहित और आभारी हूं।"
लेवर कप का शेड्यूल
| तारीख | मैच | खिलाड़ी |
| 23 सितंबर | एकल | कैस्पर रूड बनाम जैक सॉक |
| 23 सितंबर | एकल | स्टेफानोस सितसिपास बनाम डिएगो श्वार्ट्जमैन |
| 23 सितंबर | एकल | एंडी मरे बनाम एलेक्स डी मिनौर |
| 24 सितंबर | युगल | फेडरर-नडाल बनाम सॉक-टियाफो |
टीम यूरोप में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल
टीम यूरोप लेवर कप के 2022 संस्करण के लिए एक ड्रीम लाइन-अप के साथ तैयार है। नडाल, फेडरर, जोकोविच और मरे को विश्व टेनिस के बिग फोर के रूप में जाना जाता है। यह चारों खिलाड़ी 21वीं सदी में अब तक टेनिस में हावी रहे हैं। इन चारों ने मिलकर पिछले 76 ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में से 66 जीते हैं।
नडाल 22 ग्रैंडस्लैम के साथ सूची में सबसे आगे हैं। इसके बाद जोकोविच (21), फेडरर (20) और मरे (3) हैं। 2003 से लेकर अब तक विंबलडन का खिताब इन्हीं चारों में से किसी एक खिलाड़ी ने जीता है। वहीं, इन्हीं चारों में से कोई खिलाड़ी फरवरी 2004 से लेकर फरवरी 2022 के बीच लगातार 18 वर्षों तक एटीपी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर रहा।
टीम वर्ल्ड में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल
इन चारों के अलावा टीम यूरोप से कैस्पर रूड और स्टेफानोस सितसिपास भी खेलते दिखेंगे। टीम यूरोप की कप्तान पूर्व महान टेनिस खिलाड़ी ब्योर्न बर्ग करते दिखेंगे। वहीं, इस टीम का सामना टीम वर्ल्ड से होगा। टीम वर्ल्ड की कप्तानी पूर्व महान खिलाड़ी जॉन मैकेनरो करेंगे। इस टीम में डिएगो श्वार्ट्जमैन, फेलिक्स ऑगर-अलियासिम, टेलर फ्रिट्ज, एलेक्स डी मिनौर, फ्रांसेस टियाफो, जैक सॉक खेलते दिखेंगे। इटली के मातियो बैरेटनी को टीम यूरोप और टॉमी पॉल को टीम वर्ल्ड में अल्टरनेट के तौर पर शामिल किया गया है।