{"_id":"632b47b4733a7305552bb6c9","slug":"laver-cup-roger-federer-said-retirement-plan-was-about-to-be-leaked-so-hastily-announced-retirement","type":"story","status":"publish","title_hn":"Laver Cup: 'लीक होने वाली थी संन्यास की योजना, इसलिए जल्दबाजी में की रिटायरमेंट की घोषणा', बोले रोजर फेडरर","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Laver Cup: 'लीक होने वाली थी संन्यास की योजना, इसलिए जल्दबाजी में की रिटायरमेंट की घोषणा', बोले रोजर फेडरर
Wed, 21 Sep 2022 10:49 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 21 Sep 2022 10:49 PM IST
सार
फेडरर ने कहा- वह पहले इसकी विधिवत घोषणा करना चाहते थे। मुझे जानकारी लगी कि मेरे संन्यास की योजना लीक होने वाली है। इसलिए जल्दबाजी में रिटायरमेंट की पहले घोषणा करनी पड़ी।
विज्ञापन
रोजर फेडरर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर शुक्रवार से शुरू हो रहे लेवर कप के बाद टेनिस को अलविदा कह देंगे। हालांकि, इस खिलाड़ी ने अपने प्रशंसकों को आश्वस्त किया है कि वह टेनिस के भूत नहीं बनेंगे। वह खेल से जुड़े रहेंगे। फेडरर ने बुधवार को संन्यास के संबंध में कहा, वह पहले इसकी विधिवत घोषणा करना चाहते थे। मुझे जानकारी लगी कि मेरे संन्यास की योजना लीक होने वाली है। इसलिए जल्दबाजी में रिटायरमेंट की पहले घोषणा करनी पड़ी।
फेडरर ने 15 सितंबर को खुलासा किया था कि वह लंदन में होने वाले लेवर कप के बाद अपना टेनिस रैकेट लटका देंगे। रिकॉर्ड आठ विंबलडन सहित 20 ग्रैंडस्लैम जीतने वाले फेडरर ने कहा, खेल से हटने का उनका कोई इरादा नहीं है। लंदन के ओ2 एरेना में पत्रकारों से बात करते हुए, स्विस खिलाड़ी कई बार भावुक हुए। वे यहां पर दो बार एटीपी फाइनल्स खिताब जीत चुके हैं।
'महान ब्योर्न बोर्ग की तरह दूरी नहीं बनाऊंगा'
भविष्य की योजना के बारे में पूछे जाने पर फेडरर ने कहा, वह स्वीडन के महान खिलाड़ी ब्योर्न बोर्ग की तरह खेल से नहीं हटेंगे। फेडरर लेवर कप में शेष विश्व के खिलाफ यूरोप की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, प्रशंसकों को बताना चाहता हूं कि मैं खेल से अलग नहीं होऊंगा। फेडरर ने मात्र 26 साल की उम्र में टेनिस को अलविदा कहने वाले 11 बार के ग्रैंडस्लैम विजेता के ब्योर्न बोर्ग के बारे में कहा, मैंने उनकी बात इसलिए की, क्योंकि व संन्यास के बाद 25 वर्ष तक विंबलडन नहीं लौटे थे। इससे प्रशंसकों को काफी दुख हुआ। उन्होंने कहा, टेनिस ने मुझे बहुत कुछ दिया है। इसलिए मैं आपको दोबारा दिखूंगा। किस रूप में यह अभी नहीं बता सकता। इसके लिए मुझे थोड़ा समय दीजिए।
विज्ञापन
वापसी करना चाहते थे, पर घुटने की समस्या की वजह से लेना पड़ा संन्यास
पिछले साल विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में हारने के बाद से प्रतिस्पर्धी रूप से नहीं खेलने वाले फेडरर लेवर कप में अपने महान प्रतिद्वंद्वी राफेल नडाल के साथ युगल मैच के साथ अंतिम दौर में पहुंच सकते हैं। फेडरर ने कहा, वह अब भी कोर्ट पर वापसी करना चाहते थे, लेकिन घुटने की समस्या की वजह से संन्यास लेना पड़ा। मेरा घुटना अब इस स्तर पर खेलने की इजाजत नहीं दे रहा। इस बात का एहसास मुझे गर्मियों में हुआ और एक जगह की तलाश कर रहा था, जहां संन्यास ले सकूं। फेडरर ने महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को याद करते हुए कहा, 2010 में मुझे विंबलडन में उनके साथ दोपहर का भोजन करने का मौका मिला था।