फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Laver Cup 2022: Tennis Great Roger Federer Arrives In London For His Last ATP Tournament

Laver Cup 2022: अपने आखिरी एटीपी टूर्नामेंट के लिए लंदन पहुंचे रोजर फेडरर, नडाल-जोकोविच के साथ नजर आएंगे

Mon, 19 Sep 2022 06:43 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 19 Sep 2022 06:43 PM IST
सार

फेडरर ने गुरुवार (15 सितंबर) को संन्यास का एलान किया था। फेडरर दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 20 ग्रैंड स्लैम जीते। इनमें छह ऑस्ट्रेलियन ओपन, एक फ्रेंच ओपन, आठ विम्बलडन और पांच यूएस ओपन के खिताब शामिल हैं।

विज्ञापन
Laver Cup 2022: Tennis Great Roger Federer Arrives In London For His Last ATP Tournament
रोजर फेडरर लंदन पहुंचे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टेनिस के महान खिलाड़ी रोजर फेडरर ने पिछले हफ्ते संन्यास का एलान किया था। वह लेवर कप टूर्नामेंट के बाद प्रोफेशनल टेनिस को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे। 23 से 25 सितंबर के बीच होने वाले इस एटीपी टूर्नामेंट के लिए फेडरर लंदन पहुंच चुके हैं। 22 सितंबर से फेडरर टीम यूरोप के साथ प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेंगे। लेवर कप में वह टेनिस के अन्य महान खिलाड़ी राफेल नडाल, नोवाक जोकोविच और एंडी मरे के साथ नजर आएंगे। ये चारों खिलाड़ी टीम यूरोप में हैं। इन चारों को 21वीं सदी का बिग फोर (4) कहा जाता है। 
विज्ञापन

फेडरर ने पिछले हफ्ते संन्यास का एलान किया

फेडरर ने गुरुवार (15 सितंबर) को संन्यास का एलान किया था। फेडरर दुनिया के तीसरे सबसे ज्यादा ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 20 ग्रैंड स्लैम जीते। इनमें छह ऑस्ट्रेलियन ओपन, एक फ्रेंच ओपन, आठ विम्बलडन और पांच यूएस ओपन के खिताब शामिल हैं। फेडरर ने इसका एलान करते हुए कहा- मैं 41 साल का हूं। मैंने 24 साल के करियर में 1500 से ज्यादा मैच खेले हैं। टेनिस ने मेरे साथ पहले से कहीं अधिक उदारता से व्यवहार किया है और अब मुझे यह पहचानना होगा कि मेरे प्रतिस्पर्धी करियर को समाप्त करने का समय कब है।  

लेवर कप होगा आखिरी प्रोफेशनल टूर्नामेंट

Laver Cup 2022: Tennis Great Roger Federer Arrives In London For His Last ATP Tournament
रोजर फेडरर - फोटो : सोशल मीडिया
फेडरर ने कहा- अगले हफ्ते लंदन में लेवर कप मेरा अंतिम एटीपी इवेंट होगा। मैं निश्चित रूप से भविष्य में और अधिक टेनिस खेलूंगा, लेकिन यह किसी ग्रैंड स्लैम या किसी टूर पर नहीं होगा। पिछले 24 साल मेरे लिए शानदार रहे हैं। कभी-कभी ऐसा लगता है कि यह 24 साल महज 24 घंटे में ही हुए हैं। यह एक ऐसा अनुभव है, जैसे कि मैंने पूरी जिंदगी जी ली हो। मेरा सौभाग्य है कि मुझे आप जैसे दर्शकों के सामने और 40 अलग-अलग देशों में खेलने का मौका मिला। इस दौरान मैं हंसा हूं और रोया भी हूं, खुशी मिली और दर्द भी मिला, लेकिन मैंने खुद के लिए अच्छा महसूस किया है।
विज्ञापन

टीम यूरोप में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल

टीम यूरोप लेवर कप के 2022 संस्करण के लिए एक ड्रीम लाइन-अप के साथ तैयार है। नडाल, फेडरर, जोकोविच और मरे को विश्व टेनिस के बिग फोर के रूप में जाना जाता है। यह चारों खिलाड़ी 21वीं सदी में अब तक टेनिस में हावी रहे हैं। इन चारों ने मिलकर पिछले 76 ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंटों में से 66 जीते हैं।

नडाल 22 ग्रैंडस्लैम के साथ सूची में सबसे आगे हैं। इसके बाद जोकोविच (21), फेडरर (20) और मरे (3) हैं। 2003 से लेकर अब तक विंबलडन का खिताब इन्हीं चारों में से किसी एक खिलाड़ी ने जीता है। वहीं, इन्हीं चारों में से कोई खिलाड़ी फरवरी 2004 से लेकर फरवरी 2022 के बीच लगातार 18 वर्षों तक एटीपी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर रहा।

टीम वर्ल्ड में कौन-कौन से खिलाड़ी शामिल

इन चारों के अलावा टीम यूरोप से कैस्पर रूड और स्टेफानोस सितसिपास भी खेलते दिखेंगे। टीम यूरोप की कप्तान पूर्व महान टेनिस खिलाड़ी ब्योर्न बर्ग करते दिखेंगे। वहीं, इस टीम का सामना टीम वर्ल्ड से होगा। टीम वर्ल्ड की कप्तानी पूर्व महान खिलाड़ी जॉन मैकेनरो करेंगे। इस टीम में डिएगो श्वार्ट्जमैन, फेलिक्स ऑगर-अलियासिम, टेलर फ्रिट्ज, एलेक्स डी मिनौर, फ्रांसेस टियाफो, जैक सॉक खेलते दिखेंगे। इटली के मातियो बैरेटनी को टीम यूरोप और टॉमी पॉल को टीम वर्ल्ड में अल्टरनेट के तौर पर शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed