{"_id":"635268203d2f9b516d1ce376","slug":"lakshya-sen-beats-hs-prannoy-in-denmark-open-reaches-quarterfinals","type":"story","status":"publish","title_hn":"Denmark Open: एचएस प्रणय पर भारी पड़े लक्ष्य सेन, डेनमार्क ओपन में हराया, क्वार्टरफाइनल में पहुंचे","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Denmark Open: एचएस प्रणय पर भारी पड़े लक्ष्य सेन, डेनमार्क ओपन में हराया, क्वार्टरफाइनल में पहुंचे
Fri, 21 Oct 2022 03:06 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 21 Oct 2022 03:06 PM IST
सार
लक्ष्य क्वार्टरफाइनल में जापान के कोडाई नारोका से भिड़ेंगे। दोनों के बीच अब तक चार मैच हुए हैं। इस दौरान लक्ष्य और कोडाई ने दो-दो मुकाबले अपने नाम किए हैं। प्रणय को हराने के बाद लक्ष्य का हौसला बढ़ा हुआ होगा। वह कोडाई के खिलाफ मुकाबले को जीत सकते हैं।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता लक्ष्य सेन ने अपने सीनियर हमवतन एचएस प्रणय को डेनमार्क ओपन में हरा दिया है। लक्ष्य ने सीधे गेम में जीत हासिल कर टूर्नामेंट के पुरुष एकल क्वार्टरफाइनल में अपना स्थान पक्का किया। 2021 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन ने 39 मिनट के संघर्ष में दुनिया के 13वें नंबर के प्रणय को 21-9, 21-18 से हरा दिया।
लक्ष्य क्वार्टरफाइनल में जापान के कोडाई नारोका से भिड़ेंगे। दोनों के बीच अब तक चार मैच हुए हैं। इस दौरान लक्ष्य और कोडाई ने दो-दो मुकाबले अपने नाम किए हैं। प्रणय को हराने के बाद लक्ष्य का हौसला बढ़ा हुआ होगा। वह कोडाई के खिलाफ मुकाबले को जीत सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Elnaz Rekabi: बिना हिजाब प्रतियोगिता में शामिल हुई ईरानी पर्वतारोही, लटकी गिरफ्तारी की तलवार, अब मांगी माफी
विज्ञापन
दुनिया के आठवें नंबर के खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने शुरुआत में ही 5-1 की बढ़त बना ली। वह पहले गेम में ब्रेक के समय 11-3 से आगे थे। प्रणय का खेल इस मुकाबले में बेहतर नहीं रहा। इसका फायदा लक्ष्य ने उठाया।
ये भी पढ़ें: Ronaldo Video: क्रिस्टियानो रोनाल्डो की इस हरकत से फैंस हैरान, मैच में नहीं खिलाए जाने पर उठाया यह कदम
दूसरे गेम में, प्रणय ने खुद को बेहतर किया। 5-4 की बढ़त हासिल करने के बाद वह ब्रेक तक 11-10 की बढ़त हासिल कर चुके थे। ब्रेक के बाद एक समय 17-17 का स्कोर था, लेकिन दूसरे गेम के आखिरी लम्हों में लक्ष्य ने जोरदार वापसी की और मैच को जीत लिया।