{"_id":"62531092cf16522fdd5475c1","slug":"la-liga-real-madrid-beat-getafe-2-0-casemiro-and-vasquez-scored-goals","type":"story","status":"publish","title_hn":"La Liga: रियल मैड्रिड ने गेटाफे को 2-0 से दी शिकस्त, कासेमिरो और वास्केज ने दागे गोल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
La Liga: रियल मैड्रिड ने गेटाफे को 2-0 से दी शिकस्त, कासेमिरो और वास्केज ने दागे गोल
Sun, 10 Apr 2022 10:45 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बार्सिलोना
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 10 Apr 2022 10:45 PM IST
सार
एक अन्य मैच में एटलेटिको मैड्रिड को मैनचेस्टर सिटी से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। मैच के पहले हॉफ तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
गोल दागने के बाद वास्केज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रियल मैड्रिड ने स्पेनिश लीग में गेटाफे पर 2-0 से जीत दर्ज कर शीर्ष पर अपना स्थान मजबूत किया। शनिवार को रियल के लिए 38वें मिनट में कासेमिरो ने और 68वें मिनट में लुकस वास्केज ने गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की।
इस जीत के साथ रियल ने दूसरे स्थान पर काबिज सेविला पर 12 अंक की बढ़त बना ली, जबकि बार्सिलोना उससे 15 अंक पीछे है। रिकॉर्ड 13 बार की यूरोपीय चैंपियन रियल मंगलवार को चैंपियंस लीग के क्वार्टर फाइनल के दूसरे चरण में गत चैंपियन चेल्सी की मेजबानी करेगी। पहले चरण के मैच में उसने 3-1 से जीत दर्ज कर बढ़त बनाई हुई है।
एक अन्य मैच में एटलेटिको मैड्रिड को मैनचेस्टर सिटी से 0-1 से हार का सामना करना पड़ा। मैच के पहले हॉफ तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। दूसरे हॉफ में मैनचेस्टर सिटी के डि ब्रूइन ने 69वें मिनट में टीम के लिए गोल कर जीत पक्की की।