फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Kipruto won the men's and Yehuola women's London Marathon title

London Marathon: किपरुतो को पुरुष और येहुऑला को महिला वर्ग में खिताब, आखिरी बार अक्तूबर में हो रही प्रतियोगिता

Mon, 03 Oct 2022 02:30 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 03 Oct 2022 02:30 PM IST
सार

तीस साल के किपरुतो ने इथियोपिया के लेयूल जेब्रेसिलासे को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया जबकि बेल्जियम के बाशिर अब्दी तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञापन
Kipruto won the men's and Yehuola women's London Marathon title
लंदन मैराथन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पदार्पण कर रहे केन्या के अमोस किपरुतो और इथियोपिया की येलेमजर्फ येहुऑला ने रविवार को यहां लंदन मैराथन में क्रमश: पुरुष और महिला रेस जीत ली। किपरुतो ने दो घंटे चार मिनट और 39 सेकंड तथा येहुआलॉ ने दो घंटे 17 मिनट और 25 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया। 
विज्ञापन


तीस साल के किपरुतो ने इथियोपिया के लेयूल जेब्रेसिलासे को पछाड़कर पहला स्थान हासिल किया जबकि बेल्जियम के बाशिर अब्दी तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं की रेस में जब छह मील की दूरी बची थी तो एक ‘स्पीड बंप’ पर येहुऑला लड़खड़ाई, पर गिरने से बच गईं। इस 23 साल की एथलीट ने प्रतियोगिता का तीसरा सबसे तेज समय निकाला। 
विज्ञापन


गत चैंपियन केन्या की जॉयसिलिन जेपकोसगेई दूसरे स्थान पर रहीं। लंदन मैराथन तीसरी और अंतिम बार अक्तूबर में कराई जा रही है क्योंकि कोविड-19 के कारण इसे अप्रैल से हटा दिया गया था। अगले साल यह अप्रैल में ही कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed