फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Khelo India Youth Games Haryana defeated Maharashtra 39-28 in final of Kabaddi

Khelo India Youth Games: हरियाणा ने फिर लहराया कबड्डी में परचम, फाइनल में महाराष्ट्र को 39-28 से हराया

Sun, 11 May 2025 11:43 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पटना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 11 May 2025 11:43 PM IST
सार

फाइनल में हरियाणा ने महाराष्ट्र को 39-28 से मात देकर लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता। कप्तान जय हिंद लाथर के नेतृत्व में खेले हरियाणा की टीम में रेडर प्रिंस दहिया, ईशांत और निखिल ने शानदार खेल दिखाया।

विज्ञापन
Khelo India Youth Games Haryana defeated Maharashtra 39-28 in final of Kabaddi
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के अंडर- 18 कबड्डी फाइनल में हरियाणा के लड़कों ने एक बार फिर अपने दमदार प्रदर्शन से खिताब अपने नाम किया। फाइनल में हरियाणा ने महाराष्ट्र को 39-28 से मात देकर लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीता। कप्तान जय हिंद लाथर के नेतृत्व में खेले हरियाणा की टीम में रेडर प्रिंस दहिया, ईशांत और निखिल ने शानदार खेल दिखाया। जय हिंद ने कहा कि परदीप नरवाल और दीपक निवास हुड्डा जैसे प्रो कबड्डी सितारों से प्रेरणा लेकर वे देश के लिए पदक जीतने का सपना देख रहे हैं। हरियाणा ने ग्रुप मैचों में आंध्र प्रदेश और छत्तीसगढ़ को हराने के बाद, उन्होंने सेमीफाइनल में राजस्थान को करीबी मुकाबले में हराकर फाइनल में जगह बनाई। 
विज्ञापन

अस्मिता ने तोड़े दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड
महाराष्ट्र की भारोत्तोलक अस्मिता दत्तात्रय धोणे ने 49 किलो में दो यूथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण जीता 18 वर्षीय अस्मिता ने क्लीन एंड जर्क में 95 किग्रा और कुल 170 किग्रा वजन उठाकर अपने ही पुराने रिकॉर्ड को तोड़े। यूपी की मानसी चामुंडा ने स्नैच में नया रिकॉर्ड बनाते हुए रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed