{"_id":"67e8defc56bab36347051382","slug":"khelo-india-para-games-surprised-with-dedication-and-talent-pm-modi-message-to-athletes-in-mann-ki-baat-2025-03-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Khelo India: 'अपनी लगन और प्रतिभा से सबको हैरान किया', 'मन की बात' में दिव्यांग खिलाड़ियों को PM मोदी का संदेश","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Khelo India: 'अपनी लगन और प्रतिभा से सबको हैरान किया', 'मन की बात' में दिव्यांग खिलाड़ियों को PM मोदी का संदेश
Sun, 30 Mar 2025 11:34 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 30 Mar 2025 11:34 AM IST
सार
प्रधानमंत्री मोदी ने फिटनेस पर भी बात की। साथ ही खेलो इंडिया पैरा गेम्स के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। पीएम ने सभी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
पैरा एथलीट
- फोटो : PMO India
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के 120वें एपिसोड में खेल और खिलाड़ियों से जुड़ी बातें भी कीं। उन्होंने हाल ही में हुए खेलो इंडिया पैरा गेम्स को लेकर बातचीत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, ' कुछ ही दिन पहले संपन्न हुए खेलो इंडिया पैरा गेम्स में एक बार फिर खिलाड़ियों ने अपनी लगन और प्रतिभा से सबको हैरान कर दिया। इस बार पहले से ज्यादा खिलाड़ियों ने इन खेलों में हिस्सा लिया। इससे पता चलता है कि पैरा स्पोर्ट्स कितना चर्चित हो रहा है।'
विज्ञापन
पीएम मोदी ने इन राज्यों को दी बधाई
पीएम मोदी ने कहा, 'मैं खेलो इंडिया पैरा गेम्स में हिस्सा लेने वाले सभी दिव्यांग खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रयासों के लिए बधाई देता हूं। हरियाणा, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के खिलाड़ियों को पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने के लिए शुभकामनाएं देता हूं। इन खेलों के दौरान हमारे दिव्यांग खिलाड़ियों ने 18 राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बनाए। जिनमें से 12 तो हमारी महिला खिलाड़ियों के नाम रहे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी ने फिटनेस पर भी की बात
प्रधानमंत्री मोदी ने फिटनेस पर भी बात की। उन्होंने दिल्ली में हुए एक आयोजन का जिक्र करते हुए कहा, 'दिल्ली में एक भव्य आयोजन ने लोगों को बहुत प्रेरणा दी है, जोश से भर दिया है। एक इनोवेटिव आइडिया के रूप में पहली बार फिट इंडिया कार्निवाल का आयोजन किया गया। इसमें अलग अलग क्षेत्रों के करीब 25 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। इन सभी का एक ही लक्ष्य था- फिट रहना और फिटनेस को लेकर जागरूकता फैलाना।'
'स्वदेशी खेलों को भी मिल रहा बढ़ावा'
पीएम मोदी ने कहा, ' हमारे स्वदेशी खेल अब लोकप्रिय संस्कृति के रूप में घुल मिल रहे हैं। मशहूर रैपर हनुमानकाइंड को तो आप सभी जानते ही होंगे। आजकल उनका नया गाना 'रन इट अप', काफी चर्चा में है। इसमें कलारिपयट्टू, गतका और थांग-ता जैसी हमारी पारंपरिक मार्शल आर्ट्स को शामिल किया गया है।'