फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Khelo India Dus Ka Dum competition begins Anurag Thakur inaugurated

Khelo India Dus Ka Dum: खेलो इंडिया दस का दम प्रतियोगिता शुरू, अनुराग ठाकुर ने किया शुभारंभ

Fri, 10 Mar 2023 11:02 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 10 Mar 2023 11:02 PM IST
सार

देश में 10 मार्च से 31 मार्च के दौरान आयोजित इस प्रतियोगिता की कुल 10 स्पर्धाओं में लगभग 15,000 महिला एथलीट भाग लेंगी। अनुराग ने कहा कि खेलो इंडिया दस का दम कार्यक्रम की टैगलाइन है, 'है दम तो बढ़ाओ कदम'।

विज्ञापन
Khelo India Dus Ka Dum competition begins Anurag Thakur inaugurated
केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक उद्घाटन समारोह में खेलो इंडिया-दस का दम प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने दिल्ली की आठ वर्षीय ट्रैक और फील्ड एथलीट साक्षी के साथ इस कार्यक्रम को झंडी दिखाकर शुरू किया। साक्षी खेलो इंडिया दस का दम कार्यक्रम की सबसे कम उम्र की प्रतिभागियों में से एक हैं। 
विज्ञापन


देश में 10 मार्च से 31 मार्च के दौरान आयोजित इस प्रतियोगिता की कुल 10 स्पर्धाओं में लगभग 15,000 महिला एथलीट भाग लेंगी। अनुराग ने कहा कि खेलो इंडिया दस का दम कार्यक्रम की टैगलाइन है, 'है दम तो बढ़ाओ कदम'। ये एक और बड़ा कदम है जिसे हमने खेलों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed