{"_id":"29ceb0a6-2381-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"kerala-overall-champion-in-athletics","type":"story","status":"publish","title_hn":"एथलेटिक्स में केरल बना ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
एथलेटिक्स में केरल बना ओवरऑल चैंपियन
लखनऊ/एजेंसी
Updated Wed, 31 Oct 2012 11:04 PM IST
विज्ञापन
28वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में केरल ओवरऑल चैंपियन बना। पांच दिन तक चली इस चैंपियनशिप में कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड बने। केरल ने 465 अंकों के साथ पहला, हरियाणा ने 422 अंकों के साथ दूसरा और मेजबान उत्तर प्रदेश ने 328 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
लड़कों के वर्ग में हरियाणा 267 अंकों के साथ पहले और उत्तर प्रदेश 226 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के वर्ग में केरल ने 322 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया, जबकि हरियाणा 155 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन