फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Kazakhstan Wins First Medal in Paris Olympics 2024 Secured Bronze Medal in Shooting Rifle Mixed Team Event

Paris Olympics: चीन नहीं, इस देश ने जीता पेरिस ओलंपिक का पहला पदक, कांस्य से खोला खाता

Sat, 27 Jul 2024 04:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 27 Jul 2024 04:43 PM IST
सार

भारतीय निशानेबाज 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालीफिकेशन से ही बाहर हो गए और पदक दौर में जगह नहीं बना सके थे। रमिता और अर्जुन बाबुता की जोड़ी कुल 628.7 के स्कोर के साथ छठे स्थान पर रही, जबकि एलावेनिल वलारीवान और संदीप सिंह ने 626.3 के स्कोर के साथ 12वें स्थान पर रहकर अपना अभियान समाप्त किया।

विज्ञापन
Kazakhstan Wins First Medal in Paris Olympics 2024 Secured Bronze Medal in Shooting Rifle Mixed Team Event
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : Paris 2024

विस्तार

कजाखस्तान ने पेरिस ओलंपिक 2024 का पहला पदक जीता। कजाखस्तान ने शनिवार को 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में जर्मनी को 17-5 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम किया। कजाखस्तान के निशानेबाज एलेजांद्रा ली और इस्लाम सत्पायेव ने शानदार प्रदर्शन किया और शुरुआती बढ़त हासिल की। इस जोड़ी ने पहला दौर 21.4-20.7 के अंतर से जीता और 2-0 की बढ़त बनाई। जर्मनी के एना जानसेन और माक्सिमिलन उल्ब्रीच ने वापसी की और 3-3, 4-4 से बराबरी हासिल की, लेकिन वह बढ़त नहीं बना सके। 
विज्ञापन

एलेजांद्रा और इस्लाम ने दबाव को पीछे छोड़ते हुए अगले तीनों दौर जीते और 10-4 की बढ़त बना ली। अगला दौर जर्मनी की जोड़ी टाई कराने में सफल रही, लेकिन कजाखस्तान की जोड़ी ने अपना ध्यान केंद्रित रखा और आसान जीत दर्ज की। कजाखस्तान की टीम क्वालीफिकेशन में तीसरे स्थान पर रही थी, जबकि जर्मनी ने चौथे स्थान पर रहकर यह दौर पूरा किया था। कांस्य पदक के मुकाबले में कजाखस्तान की टीम ने लय बरकरार रखी और जर्मनी जोड़ी के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया। वहीं, चीन ने निशानेबाजी की मिश्रित टीम एयर राइफल स्पर्धा जीतकर पेरिस ओलंपिक का पहला स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत का सफर क्वालीफिकेशन में ही थमा
भारतीय निशानेबाज 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालीफिकेशन से ही बाहर हो गए और पदक दौर में जगह नहीं बना सके थे। रमिता और अर्जुन बाबुता की जोड़ी कुल 628.7 के स्कोर के साथ छठे स्थान पर रही, जबकि एलावेनिल वलारीवान और संदीप सिंह ने 626.3 के स्कोर के साथ 12वें स्थान पर रहकर अपना अभियान समाप्त किया। रमिता और अर्जुन तीन शॉट शेष रहने तक पांचवें स्थान पर थे और पदक दौर के लिए क्वालिफाई करने के करीब पहुंच गए थे, लेकिन यह भारतीय जोड़ी 1.0 अंक से पिछड़ गई। अर्जुन ने दूसरे रिले में अच्छी शुरुआत की और 10.5, 10.6, 10.5, 10.9 के स्कोर बनाए, जबकि रमिता दूसरी सीरीज में 10.2, 10.7, 10.3, 10.1 का स्कोर करने में सफल रहीं। हालांकि, पदक राउंड में जगह बनाने के लिए यह स्कोर पर्याप्त नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed