फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   kabaddi league to have two seasons from next year

कबड्डी के चाहने वालों के लिए खुशखबरी, अब साल में दो बार होगा महादंगल

Tue, 18 Aug 2015 09:17 AM IST
Updated Tue, 18 Aug 2015 09:17 AM IST
विज्ञापन
kabaddi league to have two seasons from next year

कबड्डी की बढ़ती लोकप्रियता के चलते कबड्डी के चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। यह महादंगल अगले साल से एक नहीं दो बार चलेगा।

विज्ञापन


प्रो कबड्डी लीग के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर स्टार इंडिया ने इसे टी-20 और आईपीएल के कार्यक्रमों के मद्देनजर समय भी खास दिया है। अगले साल यह लीग जनवरी-फरवरी और फिर जुलाई-अगस्त माह में आयोजित होगी।

वर्ष 2016 में इस एक्सपेरिमेंट के हिट होने के बाद इसे आगे भी जारी रखा जा सकता है। इस संबंध में स्टार ने लीग के स्पांसर्स थम्स अप, बजाज इलैक्ट्रिकल्स, टीवीएस मोटर्स, वीआईपी, फ्लिपकार्ट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक इनर्जी एंड स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से भी बात कर ली है।

विज्ञापन

कबड्डी में बॉलीवुड सितारों की भी रहती है हलचल

kabaddi league to have two seasons from next year

2014 में शुरू हुए प्रो कबड्डी लीग ने जल्द ही छोटे पर्दे पर हलचल मचा दी। इस खेल में सिर्फ आम लोगों ने ही नहीं बॉलीवुड के नायक, महानायकों का भी जमघट लग गया। कबड्डी ने सभी का दिल जीता।

लीग के ब्रॉडकास्टर स्टार इंडिया के चीफ ऑपरेटिंग अधिकारी संजय गुप्ता का कहना है कि पहले यह साल में पांच हप्ते आता था, अब 10 सप्ताह चलेगा। उन्होंने कहा कि लीग की बढ़ती लोकप्रियता के चलते ऐसा फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed