{"_id":"e875892a-a1fe-11e2-aa2d-d4ae52bc57c2","slug":"joydeep-again-neglected-cannot-training","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर उपेक्षित हुए जयदीप, नहीं कर पाएंगे ट्रेनिंग","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
फिर उपेक्षित हुए जयदीप, नहीं कर पाएंगे ट्रेनिंग
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी
Updated Wed, 10 Apr 2013 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंदन ओलंपिक से पहले शूटर जयदीप कर्माकर को तैयारियों के लिए सरकारी मदद विवादों के बाद ऐन मौके पर मिली थी। यही काम पहले हो जाता तो शायद जयदीप की झोली में वह पदक गिर जाता, जिसकी दहलीज तक वह लंदन में पहुंच गए थे। एक बार फिर वही कहानी इस शूटर के साथ दोहराई जा रही है।
विज्ञापन
रियो ओलंपिक और इंचियोन एशियाई खेलों की तैयारियों के लिए उन्होंने खेल मंत्रालय से नेशनल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फंड (एनएसडीएफ) के जरिए मदद मांगी थी। लेकिन इसे मंजूर नहीं किया गया है।
विज्ञापन
अभिनव बिंद्रा को प्रशिक्षण देने वाले नामी प्रशिक्षक हींज रीकेनमायर के संरक्षण में 19 अप्रैल से उन्हें तैयारियों के लिए म्यूनिख जाना है। लेकिन सरकारी सहायता नहीं मिलने के चलते यह शूटर अब कोलकाता में ही अपने बूते पर तैयारियां करेगा।
विज्ञापन
हैरान न होईएगा जयदीप ने इन खेलों की तैयारियों के लिए इस साल सिर्फ ट्रेनिंग का निर्णय लिया है। न तो वह भारतीय टीम में शामिल होंगे और न ही कैंप में। यहां तक वह इस साल न नेशनल चैंपियनशिप में खेले और न ही ट्रायल दिया।
लंदन में चौथे स्थान पर रहने वाले जयदीप ने अमर उजाला को बताया कि उन्होंने सिर्फ अपनी इवेंट 50 मीटर प्रोन में बेसिक ट्रेनिंग का निर्णय लिया है। हींज ने उन्हें यही सलाह दी है। वह 2014 में ही कंपटीशन खेलेंगे।
इसी के लिए उन्होंने 80 लाख से एक करोड़ की एनएसडीएफ के जरिए मदद मांगी थी। लेकिन अब उनका यह ट्रेनिंग कार्यक्रम पूरा होता नहीं दिखाई दे रहा है। हालांकि जयदीप ने कैश अवार्ड लेने के बाद इस मुद्दे पर खेल सचिव पीके देब से भी बात की। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि इसे जल्द जारी किया जाएगा।