फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   jokes on rohit sharmas century.

सोशल साइट्स पर छाई रोहित की पारी, खूब बने जोक्स

Fri, 14 Nov 2014 12:26 PM IST
Updated Fri, 14 Nov 2014 12:26 PM IST
विज्ञापन
jokes on rohit sharmas century.

श्रीलंका के खिलाफ चौथे वनडे में रोहित शर्मा की धमाकेदार पारी ने क्रिकेट जगत में हंगामा मचा दिया है। क्रिकेट प्रशंसकों में उनकी पारी चर्चा का विषय बनी हुई है।

विज्ञापन


कोलकाता के ईडेन गार्डन में खेली गई रोहित की 264 रनों की शानदारी पारी की चर्चा सोशल मीडिया पर भी छाई हुई है। ट्विटर पर उनके बल्ले का कमाल चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


#hitman, #rohitsharma जैसे हैश टैग्स पर उनकी पारी को लेकर कई मजाकिया ट्वीट्स भी शामिल है। ये सारे जोक्स सोशल मीडिया से लिए गए हैं।

रोहित शर्मा की विशालकाय पारी पर किए गए मजाकिया ट्वीट्स में उनकी तुलना राम और कुंभकर्ण से की जा रही है। ऐसे ही एक ट्वीट में उन्हें श्रीलंका के खिलाफ भगवान राम के बाद दूसरे परफॉर्मर बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





रोहित, कुंभकर्ण की तरह हैं जो साल में एक बार उठते हैं और सब कुछ खत्म करके चले जाते हैं।
 


रोहित की पारी पर केजरीवाल ने क्या कहा?

jokes on rohit sharmas century.

रोहित की पारी को सियासी गलियारों से भी जोड़ा जा रहा है। ऐसे ही कुछ कमेंट इस प्रकार हैं।

आम आदमी पार्टी: रोहित अंबानी-अडानी के एजेंट हैं, 250 से ज्यादा का स्कोर कोई आम आदमी नहीं बना सकता। हम रोहित शर्मा के टैलेंट का विरोध करते हैं।




केजरीवाल ने श्रीलंकाई गेंदबाजों के प्रदर्शन की जांच के लिए जांच समिति गठन की मांग की है।



रोहित की पारी के पीछे मोदी का हाथ!

jokes on rohit sharmas century.

एक ट्वीट में कहा गया कि केजरीवाल ने एसआईटी के सामने इस तस्वीर पेश करते हुए कहा कि ये सीधा सबूत है कि रोहित के प्रदर्शन के पीछे मोदी जी का हाथ है।




श्रीलंका के खिलाफ रोहित ने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, उसका बदला श्रीलंकाई सरकार पकड़े गए मछुआरों से ले सकती है।




(तस्वीर, सौजन्य: सोशल साइट)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed