फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   jinder mahal win against nakamura reason revealed

वीडियो: जिंदर महल की जीत का असली कारण पता चला, इसलिए बनाया चैंपियन!

Mon, 21 Aug 2017 12:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 21 Aug 2017 12:41 PM IST
विज्ञापन
jinder mahal win against nakamura reason revealed
जिंदर महल और सिंह ब्रदर्स - फोटो : wwe

WWE समरस्लैम 2017 के चैंपियनशिप मैच में जिंदर महल को विजेता बनाने का असली कारण पता चल गया है। बता दें कि भारतीय मूल के जिंदर महल ने जापान के रेसलर शिंस्के नाकामुरा को हराकर अपना टाइटल डिफेंड किया। न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन में हुए इस इवेंट में ऐसी रिपोर्ट्स आई हैं कि सेगमेंट के आखिरी पलों में कुछ बदलाव किए गए, जिसकी वजह से जिंदर महल को जीत का दावेदार बना दिया गया।

विज्ञापन


वैसे जिंदर महल की इस जीत का कारण ये भी बताया जा रहा है कि इस फिउड को कंपनी हेल इन सेल पे-पैर-व्यू तक बढ़ाने वाली है। कंपनी का मानना है कि नाकामुरा को इतनी जल्दी इतने बड़े खिताब से नवाजा नहीं जा सकता है। यही असली वजह रही कि मैच में विजेता जिंदर महल को बनाया गया। वैसे सिंह ब्रदर्स की मदद भी जिंदर को चैंपियन बनाने में अहम रही।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : जिंदर महल ने भारत का सिर ऊंचा किया, बने चैंपियन
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के दौरान शिंस्के नाकामुरा ने शानदार एंट्री की , वहीं क्राउड भी मैच के वक्त नाकामुरा का एंट्री सॉन्ग गा रहे थे। जबकि जिंदर के लिए 3MB चैंट्स हो रहा था।  सिंह ब्रदर्स की मदद से जिंदर महल ने शिंस्के नाकामुरा के खिलाफ अपना टाइटल डिफेंड किया। 

आप जिंदर महल और शिंस्के नाकामुरा की पूरी फाइट का वीडियो देख सकते हैं यहां:

jinder mahal win against nakamura reason revealed
जिंदर महल - फोटो : WWE

नाकामुरा चैंपियन जिंदर महल पर शुरुआत से हावी थे, जिंदर का एक भी दांव नाकामुरा को ढेर नहीं कर पा रहा था, जबकि नाकामुरा खिताब से एक कदम दूर थे, नाकामुरा किनशाशा मारने ही जा रहे थे कि सिंह ब्रदर्स ने वहीं काम किया जो हमेशा से करते आए है, हालांकि नाकामुरा ने सिंह ब्रदर्स की धुनाई की लेकिन जिंदर महल के खल्लास से बच नहीं पाए और हार का सामना करना पड़ा।

भारतीय मूल के सुपरस्टार जिंदर महल ने बैकलैश पीपीवी में रैंडी ऑर्टन को हरा खिताब जीत कर रैसलिंग की दुनिया में खलबली मचा दी थी। उसके बाद मनी इन द बैंक में जिंदर ने अपना टाइटल रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड किया। जबकि बैटलग्राउंड में हुए पंजाबी प्रिजन मैच में जिंदर ने द ग्रेट खली की मदद से जीत दर्ज की थी। 

वहीं अब फिर से जिंदर महल ने अपने टाइटल को डिफेंड कर दिया है, लेकिन देखना होगा कि कब तक ये सुपरस्टार अपने टाइटल को डिफेंड कर पाता है। अब देखना होगा कि अगर ये स्टोरीलाइन हैल इन सेल तक जाती है तो किस तरह आगे इनके मैच देखने को मिलते है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed