फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Jena Visa: Javelin thrower Kishore Jena got visa to visit Hungary, Neeraj Chopra pleaded

Jena Visa: भाला फेंक खिलाड़ी किशोर जेना को मिला हंगरी यात्रा के लिए वीजा, नीरज चोपड़ा ने लगाई थी गुहार

Fri, 18 Aug 2023 11:12 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 18 Aug 2023 11:12 PM IST
सार

किशोर जेना का वीजा रद्द होने के बाद साथी भाला फेंक खिलाड़ी और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने गुरुवार को इस मुद्दे को सुलझाने के लिए विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग की जिससे कि यह खिलाड़ी विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा पेश कर सके।

विज्ञापन
Jena Visa: Javelin thrower Kishore Jena got visa to visit Hungary, Neeraj Chopra pleaded
नीरज चोपड़ा और किशोर जेना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी किशोर जेना को 19 से 27 अगस्त तक बुडापेस्ट में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए शुक्रवार को हंगरी की यात्रा के लिए वीजा मिल गया। एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के एक सूत्र ने कहा कि शुक्रवार सुबह उनके साक्षात्कार के बाद वीजा को मंजूरी दे दी गई है। उन्हें कुछ समय के बाद यात्रा संबंधी दस्तावेज मिल जाएंगे। बुधवार को भारत में हंगरी के दूतावास ने जेना का वीजा आवेदन रद्द कर दिया।
विज्ञापन


किशोर जेना का वीजा रद्द होने के बाद साथी भाला फेंक खिलाड़ी और ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने गुरुवार को इस मुद्दे को सुलझाने के लिए विदेश मंत्रालय से हस्तक्षेप की मांग की जिससे कि यह खिलाड़ी विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा पेश कर सके। अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर नीरज ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से 'समाधान खोजने' का आग्रह किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed