फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   janachauli school wins kho kho competition

खो-खो प्रतियोगिता जनाचौली स्कूल के नाम रही

Wed, 31 Oct 2012 12:42 PM IST
हथीन/अमर उजाला ब्यूरो
हथीन/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 31 Oct 2012 12:42 PM IST
विज्ञापन
 janachauli school wins kho kho competition
प्राथमिक स्कूलों की खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मंगलवार को सांपनकी स्कूल के छात्रों ने कबड्डी में बाजी मारी। उन्होंने फाइनल मुकाबले में जनाचौली स्कूल की टीम को हराया। वहीं लड़कों के वर्ग में खो-खो में जनाचौली की टीम प्रथम रही, उन्होंने सांपनकी को हराया। खो-खो में लड़कियों के वर्ग में जनाचौली की टीम प्रथम व मानपुर की टीम दूसरे स्थान पर रही। योग मुकाबले में जनाचौली की टीम अव्वल रही। वहीं, जिमनास्टिक में दोनों वर्ग में जनाचौली की टीम प्रथम रही। गोला फेंक प्रतियोगिता मुस्तकीम दूरेंची के नाम रही। लड़कियों के वर्ग में मानपुर स्कूल अव्वल रहा।
विज्ञापन

 
रस्साकसी प्रतियोगिता सांपनकी के नाम रही। उन्होंने फाइनल में बहीन की टीम को हराया। इस खेल में लड़कियों के वर्ग में मानपुर ने जनाचौली की टीम को हराया। शतरंज प्रतियोगिता में जनाचौली की टीम प्रथम रही। वहीं महलूका टीम दूसरे स्थान पर आई। 100 मीटर दौड़ मुस्तकीम दूरैंची की टीम जबकि लड़कियों के वर्ग में 100 मीटर दौड़ में जनाचौली की रेनू विजयी रही। लड़कों की 200 मीटर दौड़ में जनाचौली के रोहताश ने विजयी रहा। वहीं, लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में पुष्पा मानपुर ने विजय हासिल की। 400 मीटर लड़कों की दौड़ रोहताश ने जीती।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed