फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   its confirmed that sania mirza will got khel ratna

सानिया को खेल रत्न, रोहित को अर्जुन अवॉर्ड

Sun, 30 Aug 2015 09:26 AM IST
Updated Sun, 30 Aug 2015 09:26 AM IST
विज्ञापन
its confirmed that sania mirza will got khel ratna

भारत की टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा भी देश की खेल रत्न बन गई हैं। इस साल देश का खेल में सबसे बड़े पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए सानिया के नाम का चयन किया गया है।

विज्ञापन


दुनिया की नंबर वन महिला युगल खिलाड़ी सानिया खेल रत्न पाने वाली दूसरी भारतीय टेनिस खिलाड़ी बन गई हैं। इसके अलावा क्रिकेटर रोहित शर्मा समेत 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन


पिछले महीने टेनिस संघ की ओर से सानिया का नाम खेल रत्न के लिए नहीं भेजे जाने के बाद खेल मंत्रालय ने उनके नाम की सिफारिश की। खेल रत्न के लिए उनके अलावा स्क्वैश प्लेयर दीपिका पल्लीकल, हॉकी टीम के कप्तान सरदार सिंह और एथलीट विकास गौड़ा जैसे दिग्गज दौड़ में शामिल थे, लेकिन इस साल शानदार खेल दिखाने वाली सानिया ने बाजी मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सानिया ने इसी साल विंबल्डन में महिला युगल का ग्रैंड स्लैम जीता। उनकी इस सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत तमाम दिग्गजों ने उन्हें बधाई भी दी थी। इससे पहले टेनिस जगत से दिग्गज लिएंडर पेस भी खेल रत्न पुरस्कार पा चुके हैं।

सबसे पहले खेल रत्न पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय महिला भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी रही हैं। उन्हें 1995 में यह सम्मान मिला था। जबकि देश का पहला खेल रत्न शतरंज चैंपियन विश्वनाथान आनंद ने 1991 में हासिल किया था।

रोहित शर्मा को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड

its confirmed that sania mirza will got khel ratna

सानिया मिर्जा को खेल रत्न दिए जाने के अलावा अर्जुन अवॉर्ड की भी घोषणा की गई है। टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा अर्जुन अवॉर्ड से नवाजे जाएंगे। शूटर जीतू राय भी इस सम्मान से सुसज्जित होंगी। इस सम्मान में कुल 17 खिलाड़ी चयनित हुए हैं।

अर्जुन अवॉर्ड के लिए इनके अलावा जिम्नाष्ट दीपा करमाकर, हॉकी खिलाड़ी श्रीजेश, रेसलर बजरंग और बबीता, एथलीट पूवम्मा, शटलर श्रीकांत और बॉक्सर मनदीप जांगरा भी शामिल है।

सभी खिलाड़ियों के नाम पर मुहर खेल मंत्री सर्बानंद सोनोवल ने लगाई है। यह सम्मान 29 अगस्त को खेल दिवस के दिन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के हाथों दिया जाएगा।

अर्जुन अवॉर्ड पाने वाले 17 खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

its confirmed that sania mirza will got khel ratna
राजीव गांधी खेल रत्न- सानिया मिर्जा (टेनिस)

अर्जुन अवॉर्ड
मंदीप जांगड़ा-बॉक्सिंग
बबिता-कुश्ती
बजरंग-कुश्ती
जीतू राय-शूटिंग
मंजीत छिल्लर-कबड्डी
अभिलाषा महात्रे-कबड्डी
स्वर्ण सिंह विर्क-रोइंग
संदीप कुमार-तीरंदाजी
एमआर पूवम्मा-एथलेटिक्स
रोहित शर्मा-क्रिकेट
दीपा कर्माकर-जिम्नास्टिक्स
पीआर श्रीजेश-हॉकी
वाई सनाथोई देवी-वूशु
शरत गायकवाड़-पैरा स्वीमिंग
सतीश शिवालिंगम-वेटलिफ्टिंग
अनूप कुमार यामा-रोलर स्केटिंग
के श्रीकांत-बैडमिंटन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed