{"_id":"64fa05c83c09c506a10b6e86","slug":"isl-schedule-clashing-with-asian-games-many-clubs-are-not-ready-to-release-players-2023-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Football: एशियाई खेलों से टकरा रहा ISL का कार्यक्रम, कई क्लब खिलाड़ियों को छोड़ने को तैयार नहीं","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Football: एशियाई खेलों से टकरा रहा ISL का कार्यक्रम, कई क्लब खिलाड़ियों को छोड़ने को तैयार नहीं
Thu, 07 Sep 2023 10:48 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 07 Sep 2023 10:48 PM IST
सार
एशियाई खेलों में फुटबॉल प्रतियोगिता 19 सितंबर से शुरू होकर सात अक्तूबर तक चलेगी। वहीं, आईएसएल के 2024-25 के सत्र का आरंभ 21 सितंबर को कोच्चि में केरल ब्लास्टर्स और बंगलूरू एफसी के बीच होने वाले मैच से होगा।
विज्ञापन
आईएसएल
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) ने अपने नए सत्र के लिए कार्यक्रम की घोषणा गुरुवार (सात सितंबर) को की। इससे इस महीने के आखिर में शुरू होने वाले एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में शामिल खिलाड़ियों को क्लबों से छूट मिलने का संदेह गहरा गया है। हांगझोऊ में होने वाले एशियाई खेल और आईएसएल की तिथियों में टकराव हो रहा है।
एशियाई खेलों में फुटबॉल प्रतियोगिता 19 सितंबर से शुरू होकर सात अक्तूबर तक चलेगी। वहीं, आईएसएल के 2024-25 के सत्र का आरंभ 21 सितंबर को कोच्चि में केरल ब्लास्टर्स और बंगलूरू एफसी के बीच होने वाले मैच से होगा। लीग के आयोजक एफएसडीएल ने 12 दिसंबर तक आईएसएल के पहले चरण के कार्यक्रम की घोषणा की।
यह आईएसएल का दसवां सत्र होगा जिसमें कुल 12 टीम भाग लेंगी। एशियाई खेलों के लिए भारत की 22 सदस्यीय टीम में आईएसएल के 10 क्लबों के खिलाड़ी शामिल हैं और पता चला है इनमें से कुछ क्लब अपने खिलाड़ियों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं।