फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   ISL 2022-23 Fixtures, Teams and Schedule All You Need to Know About Indian Super League

ISL 2022-23: कब शुरू होगा टूर्नामेंट, किसने जीते सबसे ज्यादा खिताब? जानें इंडियन सुपर लीग के बारे में सबकुछ

Mon, 03 Oct 2022 05:04 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 03 Oct 2022 05:04 PM IST
सार

हैदराबाद एफसी पिछले सीजन में आईएसएल ट्रॉफी जीती थी। वहीं, जमशेदपुर एफसी ने लीग शील्ड पर कब्जा किया था। इस बार सीजन का पहला मैच केरला ब्लास्टर्स और ईस्ट बंगाल के बीच कोच्चि में खेला जाएगा।

विज्ञापन
ISL 2022-23 Fixtures, Teams and Schedule All You Need to Know About Indian Super League
हैदराबाद एफसी ने पिछले साल खिताब पर कब्जा किया था - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का 2022-23 सीजन सात अक्टूबर (शुक्रवार) से शुरू होने वाला है। सीजन का पहला मैच केरला ब्लास्टर्स और ईस्ट बंगाल के बीच कोच्चि में खेला जाएगा। लगातार दो सीजन बायो-बबल में होने के बाद इस बार सीजन का आयोजन होम और अवे फॉर्मेट में होगा। सभी टीमें एक-दूसरे के मैदान पर एक मैच खेलेंगी। एटीके मोहन बागान की टीम ने सबसे तीन खिताब अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन


हैदराबाद एफसी पिछले सीजन में आईएसएल ट्रॉफी जीती थी। वहीं, जमशेदपुर एफसी ने लीग शील्ड पर कब्जा किया था। सभी टीमों को कम से कम 25 और ज्यादा 35 खिलाड़ी अपने दल में रखने की इजाजत है। इनमें छह विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं, उनमें से एक एशियाई देशों का होना आवश्यक है। आइए इस सीजन के बारे में सबकुछ जानते हैं...
विज्ञापन


क्या है फॉर्मेट?
इससे पहले लीग चरण के अंत में शीर्ष चार टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करती थीं, लेकिन आईएसएल के आगामी सीजन में सेमीफाइनलिस्ट तय करने के लिए एलिमिनेटर मैच भी शामिल होंगे। शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में सीधे प्रवेश कर जाएंगी। वहीं, बाकी दो स्थानों का फैसला तीसरे और छठे स्थान पर रहने वाली टीम के बीच मैच और चौथे और पांचवें स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच मैच के विजेता से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एलिमिनेशन-1 के विजेता (तीसरे बनाम छठे) का सामना सेमीफाइनल में पहले स्थान पर रहने वाली टीम से होगा। वहीं, दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम का सामना एलिमिनेटर 2 (चौथे बनाम पांचवें) के विजेता से होगा। सेमीफाइनल में जीतने वाली दो टीमों के बीच फाइनल मैच होगा।

टीमें:
एटीके मोहन बागान


गोलकीपर: विशाल कैथ, अर्श सैनी, देबनाथ मंडल।

डिफेंडर: ब्रेंडन हैमिल, फ्लोरेंटिन पोग्बा, प्रीतम कोटल, सुभाषिश बोस, आशीष राय, रवि राणा, सुमित राठी।

मिडफील्डर: कार्ल मैकहुग, जॉनी कौको, ह्यूगो बौमस, दीपक टांगरी, लेनी रोड्रिग्स, प्रोने हलदर, लालरिनलियाना हनमटे, एंगसन निंगोमबम, अभिषेक सूर्यवंशी।

फॉरवर्ड: दिमित्रियोस पेट्राटोस, लिस्टन कोलाको, मनवीर सिंह, आशिक कुरुनियान, कियान नासिरी।

कोच: जुआन फेरांडो।

बेंगलुरु एफसी:

गोलकीपर: गुरप्रीत सिंह संधू, लारा शर्मा, अमृत गोप, शेरोन पदत्तिल।

डिफेंडर्स: अलेक्जेंडर जोवानोविक, एलन कोस्टा, संदेश झिंगन, प्रबीर दास, वुंगनगयम मुइरंग, प्रबीर दास, नौरेम रोशन सिंह, हीरा मंडल, नामग्याल भूटिया।

मिडफील्डर: ब्रूनो रामिरेस, जावी हर्नांडेज़, सुरेश सिंह वांगजाम, दानिश फारूक, जयेश राणे, रोहित कुमार।

फॉरवर्ड: रॉय कृष्णा, प्रिंस इबारा, सुनील छेत्री, उदंता सिंह, लियोन ऑगस्टाइन, फैसल अली, शिवशक्ति नारायणन, हरमनप्रीत सिंह, एडमंड लालरिंदिका, आकाशदीप सिंह।

कोच: साइमन ग्रेसन।

चेन्नईयिन एफसी:

गोलकीपर: देबजीत मजूमदार, समिक मित्रा, देवांश डबास, लवप्रीत सिंह।

डिफेंडर्स: फालो डायगने, वफा हखमनेशी, साजिद धोत, सलाम रंजन सिंह, नारायण दास, अजित कुमार, आकाश सांगवान, गुरमुख सिंह, मोनोतोश चकलादार, बालाजी गणेशन, लिजो फ्रांसिस, आकिब नवाब।

मिडफील्डर: राफेल क्रिवेलारो, जूलियस डुकर, अनिरुद्ध थापा, एडविन सिडनी वानस्पॉल, सजल बाग, सौरव दास, जितेश्वर सिंह, मोहम्मद रफीक, जॉनसन मैथ्यूज, सुभदीप मांझी।

फॉरवर्ड: पेटार स्लीस्कोविक, क्वान करिकरी, रहीम अली, विंसी बरेटो, एलेक्जेंडर रोमारियो जेसुराज, निंथोइंगम्बा मीतेई, जॉबी जस्टिन, जॉकसन धास, सुहैल पाशा, मोहम्मद लियाकथ।

कोच: थॉमस ब्रेडारिक।

ईस्ट बंगाल एफसी:

गोलकीपर: कमलजीत सिंह, नवीन कुमार, पवन कुमार।

डिफेंडर्स: इवान गोंजालेज, चारिस क्यारीकौ, अंकित मुखर्जी, जेरी लालरिनजुआला, लालचुंगनुंगा, मोहम्मद रकीप, सार्थक गोलुई, नबी खान, प्रीतम सिंह, तुहिन दास।


मिडफील्डर: एलेक्स लीमा, जॉर्डन ओ डोहर्टी, अमरजीत सिंह, मोबाशीर रहमान, सौविक चक्रवर्ती, वेंगबाम लुवांग।

फॉरवर्ड: क्लेटन सिल्वा, एलियांड्रो, अनिकेत जाधव, वीपी सुहैर, सेम्बोई हाओकिप, सुमीत पासी, नौरेम महेश सिंह, हिमांशु जांगड़ा।

कोच: स्टीफन कॉन्सटेंटाइन।

एफसी गोवा:

गोलकीपर: धीरज सिंह मोइरंगथेम, अर्शदीप सिंह, ऋतिक तिवारी।

डिफेंडर्स: मार्क वैलिएंटे, फेयर्स अर्नौट, अनवर अली, सेरीटन फर्नांडीस, ऐबनभा डोहलिंग, सेवियर गामा, सेनसन परेरा, लिएंडर डी'कुन्हा, लेस्ली रेबेलो।

मिडफील्डर: एडु बेदिया, इकर ग्वारोट्सेना, ब्रैंडन फर्नांडीस, प्रिंसटन रेबेलो, ग्लेन मार्टिंस, मुहम्मद नेमिल, लालरेमरुता हमार, ब्रिसन फर्नांडीस, आयुष छेत्री।

फॉरवर्ड: अलवारो वाज़क्वेज़, नोआ सदाउई, फ्रांगकी बुम, माकन चोथे, रिडीम तलंग, देवेंद्र मुरगांवकर।

कोच: कार्लोस पेना।

हैदराबाद एफसी:

गोलकीपर: लक्ष्मीकांत कट्टिमणि, अनुज कुमार, लालबियाखलुआ जोंगटे, गुरमीत सिंह।

डिफेंडर्स: ओदेई ओनाइंडिया, चिंगलेनसाना सिंह, आकाश मिश्रा, रीगन सिंह, निम दोरजी तमांग, मनोज मोहम्मद, एलेक्स साजी, सोयल जोशी, अब्दुल रबीह एके।

मिडफील्डर: जोआओ विक्टर, बोरजा हरेरा, हितेश शर्मा, मोहम्मद यासिर, साहिल तवोरा, मार्क जोथानपुइया, स्वीडन फर्नांडीस।

फॉरवर्ड: बार्थोलोम्यू ओगबेचे, जावी सिवेरियो, जोएल चियानिस, हलीचरण नारजारी, आरेन डिसिल्वा, रोहित दानू।

कोच: मनोलो मार्केज।

जमशेदपुर एफसी:

गोलकीपर: टीपी रेहनेश, रक्षित डागर, विशाल यादव।

डिफेंडर: पीटर हार्टले, एली सबिया, लालदिनलियाना रेंथली, प्रतीक चौधरी, रिकी लल्लवमावमा, लालदिनपुइया पचुआउ, संदीप मंडी, मुहम्मद उवैस, सफाबा टेलीम।

मिडफील्डर: वेलिंगटन प्रियोरी, जर्मनप्रीत सिंह, एसके साहिल, जितेंद्र सिंह, फिजाम सिंह।

फॉरवर्ड: डेनियल चीमा चुकवु, जे इमैनुएल-थॉमस, हैरी सॉयर, बोरिस सिंह, फारुख चौधरी, ईशान पंडिता, कोमल थाटल, ऋत्विक दास, सेमिनलेन डौंगल, निखिल बारला।

कोच: एड्रियन नील बूथरायड।

केरला ब्लास्टर्स एफसी:

गोलकीपर: प्रभसुखन सिंह गिल, सचिन सुरेश, करनजीत सिंह, मुहीत खान।

डिफेंडर्स: मार्को लेस्कोविक, विक्टर मंगिल, हरमनजोत खाबरा, होर्मिपम रुइवा, संदीप सिंह, निशु कुमार, जेसेल कार्नेइरो, बिजॉय वर्गीज।

मिडफील्डर: एड्रियन लूना, इवान कलियुजनी, सहल अब्दुल समद, ललथांगा खवलरिंग, जैकसन सिंह, आयुष अधिकारी, गिवसन सिंह, ब्राइस मिरांडा, निहाल सुदीश, सौरव मंडल, विबिन मोहनन।

फॉरवर्ड: अपोस्टोलोस जियानौ, दिमित्रियोस डायमांटाकोस, राहुल कन्नोली प्रवीण, विद्यासागर सिंह, श्रीकुट्टन एमएस।

कोच: इवान वुकोमानोविच।

मुंबई सिटी एफसी:

गोलकीपर: फुरबा लचेनपा, मोहम्मद नवाज, भास्कर रॉय।

डिफेंडर्स: मुर्तदा फॉल, रोस्टिन ग्रिफिथ्स, राहुल भेके, अमेय रानावड़े, संजीव स्टालिन, मंदार राव देसाई, विग्नेश दक्षिणामूर्ति, मेहताब सिंह, गुरसिमरत सिंह गिल।

मिडफील्डर: अहमद जाहौह, अल्बर्टो नोगुएरा, लालेंगमाविया राल्ते, विनीत राय, रॉलिन बोर्गेस, आसिफ खान।

फॉरवर्ड: ग्रेग स्टीवर्ट, जॉर्ज परेरा डियाज, लल्लियांजुआला छंगटे, बिपिन सिंह, विक्रम प्रताप सिंह, गुरकीरत सिंह, आयुष छिकारा।

कोच: डेस बकिंघम।

नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी:

गोलकीपर: अरिंदम भट्टाचार्य, मीरशाद मिचू, निखिल डेका, खोइरोम सिंह।

डिफेंडर्स: माइकल जैकबसेन, एरोन इवांस, गौरव बोरा, गुरजिंदर कुमार, जो जोहरलियाना, मशूर शेरिफ, टोंडोनबा सिंह, प्रोवत लकड़ा।

मिडफील्डर: जॉन गज़टानागा, रोमेन फिलिपोटॉक्स, इमानुएल लालछनचुहा, एमिल बेनी, प्रज्ञान गोगोई, मोहम्मद इरशाद, इमरान खान, सहनाज सिंह।

फॉरवर्ड: मैट डर्बीशायर, सिल्वेस्टर इग्बौन, रोचरजेला, लालदानमाविया राल्ते, जितिन एमएस, गनी निगम, दीपू मिर्धा, अल्फ्रेड लालरौट्संग, पार्थिब गोगोई।

कोच: मार्को बलबुली।

ओडिशा एफसी:

गोलकीपर: अमरिंदर सिंह, ललथुअमाविया राल्ते, नीरज कुमार।

डिफेंडर्स: कार्लोस डेलगाडो, नरेंद्र गहलोत, शुभम सारंगी, लालरुथारा, साहिल पंवार, डेनेचंद्र मैतेई, निखिल प्रभु, लल्हरेजुआला सेलुंग, देवेन साहनी, ऋषभ डोबरियाल, सेबेस्टियन थंगमुआनसांग।

मिडफील्डर: ओसामा मलिक, शाऊल क्रेस्पो, विक्टर रोड्रिगेज, रेनियर फर्नांडीस, इसाक वनमलसामा, थोइबा सिंह, पॉल रामफांगजुवा।

फॉरवर्ड: डिएगो मौरिसियो, पेड्रो मार्टिन, जेरी माविमिंगथांगा, नंदकुमार सेकर, माइकल सूसाईराज, अक्षुन्ना त्यागी, इसाक वनलालरुअत्फेला, सीवीएल रेम्तलुंगा।

कोच: जोसेप गोम्बौ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed