फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   ishan kishan arrested

जूनियर टीम इंडिया के कप्तान को पिटाई के बाद किया पुलिस के हवाले

Wed, 13 Jan 2016 06:01 PM IST
Updated Wed, 13 Jan 2016 06:01 PM IST
विज्ञापन
ishan kishan arrested

अंडर-19 क्रिकेट टीम इंडिया के कप्तान ईशान किशन मंगलवार रात फंस गए जब उनकी तेज रफ्तार कार एक ऑटोरिक्शा से टकरा गई। मामला इतना बढ़ गया कि लोगों ने हाथापाई के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्सक्षदर्शियों ने बताया कि मंगलवार शाम बिहार के पटना में ईशान अपने पिता की कार में सवार थे और उनकी कार सड़क पर बहुत तेज दौड़ रही थी। (फोटो: फेसबुक पेज से)

विज्ञापन

थाने आकर चला पता आरोपी टीम इंडिया का कप्तान

ishan kishan arrested

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार शाम सड़क पर तेज रफ्तार से कार चला रहे अंडर-19 क्रिकेट टीम इंडिया के कप्तान ईशान किशन ऑटोरिक्‍शा को टक्कर मार बैठे।

ऑटो में बैठे लोग घायल हुए, लोगों ने बताया कि आरोपी क्रिकेटर पर गुस्सा तब भड़का जब ईशान घायलों की मदद करने के बजाय वहां से भागने की फिराक में थे।

गुस्साए लोगों ने कार रोक दी और ईशान को जबरन बाहर निकालकर पीटना शुरू कर दिया। उन्हें लेकर वह थाने पहुंचे। थाने में पहुंचकर पता चला कि ईशान जूनियर टीम इंडिया के कप्तान हैं।

हालांकि बाद में रजामंदी के बाद ईशान को देर रात तक छोड़ दिया गया। गौरतलब है कि ईशान को हाल ही में अंडर-19 टीम इंडिया का कप्तान चुना गया है, टीम वर्ल्ड कप के लिए 27 जनवरी से बांग्लादेश में मैच खेलेगी। (फोटो: फेसबुक पेज से)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed