फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Iran: Elnaz Rekabi Played without wearing hijab; now she may be arrested; Hijab Row in Iran Explained

Iran: हिजाब पहने बिना खेलकर लूटी थी वाहवाही, अब उस एथलीट को मांगनी पड़ी माफी, हो सकती हैं गिरफ्तार

Thu, 20 Oct 2022 10:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 20 Oct 2022 10:15 PM IST
सार

बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने एयरपोर्ट पर एल्नाज का स्वागत किया। एल्नाज का परिवार भी एयरपोर्ट पहुंचा था और उन्हें गले लगा लिया था। इस दौरान लोगों ने एल्नाज नायिका हैं के नारे भी लगाए। साथ ही उनके लिए तालियां भी बजाईं। 

विज्ञापन
Iran: Elnaz Rekabi Played without wearing hijab; now she may be arrested; Hijab Row in Iran Explained
एल्नाज रेकाबी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कुछ दिनों पहले ईरान की एक एथलीट एल्नाज रेकाबी लापता बताई जा रही थीं। दरअसल, एल्नाज ने दक्षिण कोरिया के सियोल में एशियन क्लाइम्बिंग कॉम्पिटीशन में बिना हिजाब के हिस्सा ले लिया था। इसके बाद से कई विवाद सामने आए थे और वह लापता बताई जा रही थीं। हालांकि, अब वह तेहरान पहुंच चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एल्नाज को हिजाब नियमों के उल्लंघन के लिए गिरफ्तार भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

टूर्नामेंट के बाद एल्नाज के दोस्तों ने कहा था कि रविवार के बाद से उनसे संपर्क नहीं हो पाई है। यह भी कहा जा रहा था कि तेहरान जाने वाले विमान में सवार होने से पहले उनका पासपोर्ट और मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए थे। इसके बाद दुनियाभर में एल्नाज की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही थी। हालांकि, तेहरना पहुंचने के बाद एल्नाज का जबरदस्त स्वागत किया गया। 

Who Is Elnaz Rekabi? Iranian Sports Climber Competed Without Hijab

बड़ी संख्या में प्रशंसकों ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। एल्नाज का परिवार भी एयरपोर्ट पहुंचा था और उन्हें गले लगा लिया था। इस दौरान लोगों ने एल्नाज नायिका हैं के नारे भी लगाए। साथ ही उनके लिए तालियां भी बजाईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

क्यों चर्चा में आईं एल्नाज रेकाबी?
दरअसल, दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में एशियन क्लाइम्बिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एल्नाज ईरान के 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल थीं। इसमें आठ एथलीट और तीन कोच शामिल थे। एथलीट एल्नाज ने बिना हिजाब के हिस्सा लिया था। एल्नाज की हिजाब के बिना रॉक क्लाइम्बिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं। इसको लेकर दुनियाभर में उनकी सराहना हुई थी। हालांकि, ईरान में महिलाओं के लिए हिजाब पहनना अनिवार्य होने की वजह से उनकी सुरक्षा की चिंता बढ़ गई थी।
विज्ञापन

एल्नाज ने क्या सफाई दी थी?

इसके बाद एल्नाज ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने हिजाब उतारा नहीं था, बल्कि खेल के दौरान अचानक ही उनका हिजाब उतर गया था। यह एक दुर्घटना थी। माना जा रहा था कि ईरान सरकार के दबाव में उन्होंने यह सफाई दी थी और खुद एल्नाज अपनी सुरक्षा को लेकर डरी हुई हैं। दरअसल, एल्नाज का यह मामला तब उठा है जब ईरान में हिजाब के विरोध में प्रदर्शन हो रहा है। ईरान की महिलाओं को विदेश में किसी भी समारोह में या प्रतियोगिता में हिजाब पहनना अनिवार्य है। एल्नाज इससे पहले हर प्रतियोगिता में हिजाब पहनकर ही खेली थीं, लेकिन इस बार बिना हिजाब के खेलने से उनकी मुश्किलें बढ़ गईं।

Iranian climber Elnaz Rekabi who competed without hijab says it was  'completely unintentional' | World News | Sky News

मानवाधिकार संगठनों ने सुरक्षा को लेकर चिंता जताई

हालांकि, दुनियाभर के मानवाधिकार संगठनों ने एल्नाज की तारीफ करते हुए कहा है कि उन्होंने महिला सशक्तीकरण का सटीक उदाहरण दिया है। इनमें अमेरिका के एक मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर ह्यूमन राइट्स ने भी इसकी तारीफ की थी। साथ ही एमनेस्टी इंटरनेशनल ने भी एल्नाज के कदम को सराहा था। हालांकि, कई मानवाधिकार संगठनों ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता भी जाहिर की थी। मीडिया रिपोर्ट्स में भी एल्नाज को लेकर कई बातें सामने आई हैं। एक विदेशी पत्रकार की रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि तेहरान पहुंचने पर जल्द ही एल्नाज को हिरासत में लिया जा सकता है।

Iranian Climber Elnaz Rekabi Is Welcomed by Crowds in Tehran - The New York  Times

क्या एल्नाज को जेल भेजा जाएगा?

बताया जा रहा था कि एल्नाज को ईरान पहुंचने पर डिटेन कर जेल भेजा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इविन जेल में उन्हें बंद किया जा सकता है। यह जेल राजनीतिक कैदियों और सरकार विरोधियों को बंद करने के लिए मशहूर है। हाल ही में इस जेल में आग लगी थी और इसमें कई कैदियों की मौत भी हो गई थी। इसी में एल्नाज को रखने की बात हो रही है। 

Iranian rock climber Elnaz Rekabi cheered as she returns to Tehran after  explaining her hijab 'inadvertently' fell off during competition in South  Korea - ABC News

ईरान में क्यों हो रहा हिजाब का विरोध?
दरअसल, बीते महीने महसा अमीनी नाम की एक महिला की पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी। इसी के बाद से ईरान समेत दुनियाभर में हिजाब के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। हिजाब का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजना शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शन में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। महिलाएं हिजाब उतारकर और बाल कटवाकर इसका विरोध कर रही हैं। हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भी अपने बाल काटकर ईरानी महिलाओं का समर्थन किया था।

Fears mount for Iranian climber Elnaz Rekabi who competed without headscarf
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed