फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   IOA member Nita Ambani said that India is very close to hosting the Olympics in future hope for best in Paris

Paris Olympics: ओलंपिक मेजबानी पर नीता अंबानी का आया बयान, पेरिस में दोहरे अंक में पदक जीतने की उम्मीद जताई

Sun, 28 Jul 2024 03:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 28 Jul 2024 03:30 PM IST
सार

पिछले साल अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत की दावेदारी की इच्छा की घोषणा की थी और देश के एक अरब 40 करोड़ लोगों के सपने को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ने का संकल्प लिया था।

विज्ञापन
IOA member Nita Ambani said that India is very close to hosting the Olympics in future hope for best in Paris
नीता अंबानी - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय एथलीट पेरिस ओलंपिक में पदक के लिए अपना अभियान शुरू कर चुके हैं और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की सदस्य नीता अंबानी को उम्मीद है कि भारत टोक्यो ओलंपिक के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ते हुए पेरिस में दोहरे अंक में पदक जीतेगा। ला विलेट में इंडिया हाउस के उद्घाटन के मौके पर नीता ने भविष्य में ओलंपिक मेजबानी को लेकर भी बयान दिया। उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं है जब भारत भी ओलंपिक की मेजबानी करेगा। 
विज्ञापन

2036 ओलंपिक में मेजबानी की दावेदारी पेश करने की जुगत में भारत
पिछले साल अक्टूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत की दावेदारी की इच्छा की घोषणा की थी और देश के एक अरब 40 करोड़ लोगों के सपने को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ने का संकल्प लिया था। पेरिस ओलंपिक के शानदार उद्घाटन समारोह के पूरी दुनिया का ध्यान खींचने के एक दिन बाद ओलंपिक में पहले कंट्री हाउस इंडिया हाउस का उद्घाटन हुआ जिसमें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह और आईओसी के अधिकारी और प्रशासक भी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीता को ओलंपिक खेलों की मेजबानी का भरोसा
नीता ने कहा, हम बहुत अच्छा प्रदर्शन करने जा रहे हैं। हमारे खिलाड़ियों में से 47 प्रतिशत लड़कियां हैं। यह सब महिला शक्ति और हमारे युवा लड़के-लड़कियों के लिए है, हम उनका उत्साहवर्धन कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि हम पहली बार पदक की संख्या को दोहरे अंक में देख पाएंगे। आगे बढ़ो भारत, भारत को गौरवांवित करो। भारत आ गया है। अब समय आ गया है कि एथेंस में पहली बार जलाई गई ज्योति हमारी प्राचीन भूमि भारत के आकाश को रोशन करे। वह दिन दूर नहीं जब भारत ओलंपिक खेलों की मेजबानी करेगा। इंडिया हाउस के उद्घाटन पर यह हमारा सामूहिक संकल्प होना चाहिए। पहली बार पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत का अपना घर है। यह एक ऐसी जगह है जहां हम अपने खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे, उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाएंगे और उन्हें शुभकामनाएं देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा,  जब मैं ब्राजील, कोरिया में शीतकालीन ओलंपिक और फिर टोक्यो गई थी तो हमारे पास इंडिया हाउस नहीं था। मुझे लगा कि एक करोड़ 40 लाख की जनसंख्या वाले भारत को अपना खुद का घर चाहिए। इसलिए मैंने ओलंपिक में अपने खिलाड़ियों और सभी को यह दिखाने के लिए एक इंडिया हाउस बनाने के बारे में सोचना शुरू किया कि भारत की भावना वास्तव में क्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed