फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   International Judo Federation suspended Vladimir Putin as honorary president

Russia-Ukraine War: अंतरराष्ट्रीय जूडो फेडेरेशन ने पुतिन को मानद अध्यक्ष के पद से हटाया, यूक्रेन पर हमले के बाद हुई कार्रवाई

Sun, 27 Feb 2022 03:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 27 Feb 2022 03:40 PM IST
सार

रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद लगातार पुतिन का विरोध हो रहा है। अब अंतरराष्ट्रीय जूडो फेडेरेशन ने पुतिन को मानद अध्यक्ष के पद से हटा दिया है। इससे पहले भी कई खिलाड़ी पुतिन और रूसी हमले का विरोध कर चुके हैं। 

विज्ञापन
International Judo Federation suspended Vladimir Putin as honorary president
व्लादिमीर पुतिन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय जूडो फेडेरेशन ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मानद अध्यक्ष के पद से हटा दिया है। यूक्रेन पर रूसी सेना के हमले के बाद यह कार्रवाई की गई है। जूडो की शीर्ष संस्था ने रविवार को यह ऐलान किया। इससे पहले भी कई खिलाड़ी और खेल संस्थाएं रूस का विरोध कर चुके हैं। रूस के खिलाड़ी भी इस युद्ध के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर बोल चुके हैं। अब रूस भी यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन इस समस्या का स्थायी हल नहीं निकल पा रहा है।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय जूडो फेडेरेशन ने अपने बयान में कहा "यूक्रेन में चल रहे युद्ध के चलते अंतरराष्ट्रीय जूडो फेडेरेशन व्लादिमीर पुतिन को मानद अध्यक्ष और एंबेसडर के पद से बर्खास्त करता है।"
विज्ञापन


जूडो में ब्लैकबेल्ट हैं पुतिन
69 साल के पुतिन जूटो में ब्लैकबेल्ट हैं। वे नियमित तौर पर जूडो का अभ्यास करते हैं। इसके साथ ही वे जूडो के ऊपर लिखी गई एक किताब के सह लेखक भी रहे हैं। इस किताब का नाम है, जूडोः इतिहास, सिद्धांत और अभ्यास। इससे पहले अंतरराष्ट्रीय जूडो फेडेरेशन मई में होने वाला एक कार्यक्रम भी रद्द कर चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस से छिन चुकी है इन इवेंट की मेजबानी
दुनिया के सबसे बड़े क्लब टूर्नामेंट चैंपियंस लीग के फाइनल की मेजबानी रूस से छीन ली गई है। इसके साथ ही फीफा वर्ल्ड कप 2022 का क्वालीफाइंग राउंड, फॉर्मूला वन रशियन ग्रां प्री, वर्ल्ड कप स्की इवेंट और 44वां शतरंज ओलंपियार्ड रूस में नहीं होगा। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की कार्यकारी बोर्ड ने सभी अंतरराष्ट्रीय खेल संघों से कहा है कि रूस या बेलारूस में आयोजित होने वाले सभी टूर्नामेंट को रद्द कर दें या उसे किसी दूसरे स्थान पर आयोजित करें। पोलैंड ने भी रूस के खिलाफ क्वालीफायर मैच न खेलने का फैसला किया है। 


दिग्गज खिलाड़ी कर चुके हैं विरोध
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर शेन वार्न ने रूस का विरोध किया है। चेक रिपब्लिक भी रूस के खिलाफ खेलने से मना कर चुका है। इसके अलावा फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो, डेनिल मेदवेदेव और रुबलेव जेस खिलाड़ी भी रूस के हमले का विरोध कर चुके हैं। गुरुवार को यूईएफए यूरोपा लीग के मैचों के दौरान रूस का विरोध हुआ। स्पेन की चर्चित टीम बार्सिलोना और इटली की टीम नेपोली के बीच प्लेऑफ मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी एक बैनर लेकर खड़े हुए थे। इस पर लिखा था- नो वॉर। वहीं, ओलंपिकोस और अटलांटा के बीच हुए मुकाबले के दौरान भी रूस के खिलाफ खिलाड़ी नजर आए। अटलांटा के लिए यूक्रेन के रुस्लान मालिनोवस्की ने गोल किया। गोल करने के बाद उन्होंने जर्सी ऊपर की ओर उठाई। नीचे एक सफेद रंग की बनियान पर लिखा था- यूक्रेन में युद्ध नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed