फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian wrestlers won 16 medals in Under 20 Junior World Wrestling Championship PM Narendra Modi congratulated

Wrestling: भारतीय पहलवानों ने अंडर-20 जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीते रिकॉर्ड 16 पदक, पीएम मोदी ने दी

Mon, 22 Aug 2022 10:07 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Mon, 22 Aug 2022 10:07 PM IST
सार

टूर्नामेंट में भारत का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उसने एक स्वर्ण, चार रजत और 11 पदक अपने नाम किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक प्रदर्शन पर बधाई दी है।

विज्ञापन
Indian wrestlers won 16 medals in Under 20 Junior World Wrestling Championship PM Narendra Modi congratulated
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय पहलवान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय पहलवानों ने अंडर-20 जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। भारत को टूर्नामेंट में 16 पदक मिले। ग्रीको रोमन पहलवानों रोहित दहिया और सुमित ने अंतिम दिन कांस्य पदक जीता। टूर्नामेंट में भारत का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उसने एक स्वर्ण, चार रजत और 11 पदक अपने नाम किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक प्रदर्शन पर बधाई दी है।
विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट में लिखा, ''हमारे पहलवानों ने हमें फिर से गौरवान्वित किया। अंडर 20 विश्व चैंपियनशिप में 16 पदक (पुरुष और महिला फ्रीस्टाइल में 7 प्रत्येक और ग्रीको-रोमन में 2) जीतने पर हमारी टीम को बधाई। यह भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। यह भी दर्शाता है कि भारतीय कुश्ती का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।''
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित दहिया को पुरुषों के 82 किग्रा ग्रीको रोमन कांस्य पदक मैच में यूक्रेन के रुस्लान अब्दीएव को 8-7 से हराने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा। दूसरी ओर, सुमित ने 60 किग्रा डिवीजन में तुर्की के मर्ट इलबार्स पर 6-3 से जीत के साथ आसान अंत किया। भारत को मिले 16 पदकों में से सात पुरुष फ्रीस्टाइल वर्ग में आए जबकि महिलाओं ने स्वर्ण सहित इतने ही पदक जीते। ग्रीको रोमन पहलवानों रोहित दहिया और सुमित ने दो कांस्य पदक जोड़े।

भारत के लिए पदक जीतने वाले खिलाड़ी:
पुरुषों की फ्रीस्टाइल
महेंद्र गायकवाड़ (125 किग्रा में रजत)
अभिषेक ढाका (57 किग्रा में कांस्य)
मोहित कुमार (61 किग्रा में कांस्य)
सुजीत कलकल (65 किग्रा में कांस्य)
मुलायम यादव (70 किग्रा में कांस्य)
सागर जागलान (74 किग्रा में कांस्य)
नीरज भारद्वाज (97 किग्रा में कांस्य)

महिलाओं की फ्रीस्टाइल
अंतिम पंघाल (53 किग्रा में स्वर्ण)
सोनम मलिक (62 किग्रा में रजत)
प्रियंका (65 किग्रा में रजत)
प्रिया मलिक (76 किग्रा में रजत)
प्रियांशी प्रजापत (50 किग्रा में कांस्य)
सीतो (57 किग्रा में कांस्य)
रीतिका (72 किग्रा में कांस्य)

ग्रीको रोमन
सुमित (60 किग्रा में कांस्य)
रोहित दहिया (82 किग्रा में कांस्य)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed