फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian Women Wrestler Vinesh Phogat will not come From Paris to India till her verdict does not come

Paris Olympics: विनेश के स्वदेश लौटने पर आई बड़ी जानकारी, पहलवान बजरंग पूनिया ने बताई तारीख

Wed, 14 Aug 2024 05:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 14 Aug 2024 05:13 PM IST
सार

विनेश ने महिला 50 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले ही उनका वजन निर्धारित सीमा से 100 ग्राम अधिक आया था, जिस कारण उन्हें अयोग्य करार दिया गया था।

विज्ञापन
Indian Women Wrestler Vinesh Phogat will not come From Paris to India till her verdict does not come
विनेश फोगाट - फोटो : ANI

विस्तार

भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक खत्म होने के बाद भी अब तक स्वदेश लौटकर नहीं आई हैं। विनेश ने महिला 50 किग्रा भार वर्ग के फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले ही उनका वजन निर्धारित सीमा से 100 ग्राम अधिक आया था, जिस कारण उन्हें अयोग्य करार दिया गया था। विनेश ने हालांकि संयुक्त रजत पदक देने की मांग पर खेल पंचाट (सीएएस) में अपील दायर की थी जिस पर सुनवाई पूरी हो गई है। विनेश की अपील पर हालांकि बार-बार फैसला टल रहा है। पहलवान बजरंग पूनिया ने बताया है कि विनेश 17 अगस्त को भारत वापस आएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन

फाइनल से पहले बाहर होने के बाद विनेश ने सोशल मीडिया पर संन्यास की घोषणा की थी। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अनुसार, विनेश की अपील पर मंगलवार यानी 13 अगस्त को भारतीय समयानुसार रात साढ़े नौ बजे फैसला आना था, लेकिन इसे टाल दिया गया था। अब 16 अगस्त को फैसला आएगा। बजरंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि विनेश 17 अगस्त को सुबह 10 बजे दिल्ली पहुंचेंगी। उन्होंने साथ ही लोगों से इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचने की अपील भी की है।

आईओए अध्यक्ष पीटी उषा ने रविवार को स्पष्ट करते हुए कहा था कि वजन को नियंत्रित करने की जिम्मेदारी एथलीट और उसके कोच की होती है। इसके लिए मेडिकल टीम को दोषी ठहराना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा था, कुश्ती, भारोत्तोलन, मुक्केबाजी, जूडो जैसे खेलों में एथलीट्स के वेट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी हर एथलीट और उसके कोच की है, न कि आईओए के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनशॉ पारदीवाला और उनकी टीम की। आईओए की मेडिकल टीम, खासकर डॉ. पारदीवाला के प्रति घृणा अस्वीकार्य है। किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों पर विचार करेंगे।
विज्ञापन

विनेश का फाइनल में हिल्डेब्रांट से होना था सामना 
विनेश सेमीफाइनल में क्यूबा की युसनेलिस गुजमान लोपेज को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक मैच तक पहुंची थीं। वह स्वर्ण के लिए अमेरिका की सारा एन हिल्डेब्रांट का सामना करने के लिए तैयार थीं, लेकिन वजन सीमा के उल्लंघन के लिए उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया था। इससे पहले टूर्नामेंट में, विनेश ने राउंड ऑफ 16 में जापान की टोक्यो ओलंपिक की चैंपियन युई सुसाकी को हराकर महत्वपूर्ण जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed