फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian Women Golfer Aditi Ashok and Dikha Dagar start their campaign in Paris Olympics miss medal in Tokyo

Paris Olympics: टोक्यो में पदक से चूकीं, अब पेरिस में प्रभाव छोड़ने पर होगी अदिति और दीक्षा की नजरें

Tue, 06 Aug 2024 11:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 06 Aug 2024 11:00 PM IST
सार

प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही 60 में से 15 खिलाड़ी 2016 में गोल्फ की ओलंपिक में वापसी के बाद से सभी खेलों का हिस्सा रही हैं और अदिति उनमें से एक है। दीक्षा दूसरी बार ओलंपिक में शिरकत कर रही हैं।

विज्ञापन
Indian Women Golfer Aditi Ashok and Dikha Dagar start their campaign in Paris Olympics miss medal in Tokyo
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय महिला गोल्फर अदिति अशोक ने शानदार प्रदर्शन किया था और बेहद करीब आकर पदस से चूक गई थीं। अब वह बुधवार से शुरू हो रही पेरिस ओलंपिक की महिला गोल्फ स्पर्धा में पदक जीतने के लिए प्रतिबद्ध होंगी। दूसरी ओर, दीक्षा डागर भी कार दुर्घटना से उबरकर चुनौती पेश करने के लिए तैयार हैं। दो बार की ओलंपियन अदिति टोक्यो में तीन साल पहले पदक जीतने के बेहद करीब पहुंची थीं लेकिन अंतत: चौथे स्थान पर रहीं और इस बार इसकी भरपाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन

दीक्षा कार दुर्घटना में बाल-बाल बच गई। उनकी मां को हालांकि चोटिल होने के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। झज्जर की इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने हालांकि सभी समस्याओं को दरकिनार कर दिया है और ओलंपिक में सफलता के लिए तैयार हैं। प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही 60 में से 15 खिलाड़ी 2016 में गोल्फ की ओलंपिक में वापसी के बाद से सभी खेलों का हिस्सा रही हैं और अदिति उनमें से एक है। दीक्षा दूसरी बार ओलंपिक में शिरकत कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला गोल्फ में 33 देशों की 60 खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। दुनिया की शीर्ष 15 खिलाड़ियों में से 12 यहां प्रतिस्पर्धा कर रही हैं। नंबर एक रैंकिंग हासिल कर चुकी छह खिलाड़ी जिन यंग को (कोरिया), लिडिया को (न्यूजीलैंड), नेली कोर्डा (अमेरिका), अथया थिटिकुल (थाईलैंड), लिलिया वू (अमेरिका) और रुओनिंग यिन (चीन) पदक की दावेदारों में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed