फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian women beat Thailand in Asian Hockey 5s World Cup Qualifier

Hockey: भारतीय महिला टीम की 5ए साइड हॉकी में भारत की लगातार तीसरी जीत, थाईलैंड को कड़े मुकाबले में हराया

Sun, 27 Aug 2023 11:07 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 27 Aug 2023 11:07 PM IST
सार

भारत ने जापान पर 7-1 से और मलयेशिया को 7-2 से हराया था। थाईलैंड के खिलाफ भारत की कप्तान नवजोत कौर (पहला मिनट), मोनिका दिपी टोप्पो (पहला और 7वां मिनट), महिमा चौधरी (20वां मिनट) और अजमिना कुजुर (30वें मिनट) ने गोल किए।

विज्ञापन
Indian women beat Thailand in Asian Hockey 5s World Cup Qualifier
हॉकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला टीम ने मस्कट में एशियाई हॉकी 5 ए साइड विश्वकप क्वालिफायर में अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए लगातार तीसरी जीत हासिल की। भारत ने रविवार को थाईलैंड को कड़े मुकाबले में 5-4 से हराया। इससे पहले भारत ने जापान पर 7-1 से और मलयेशिया को 7-2 से हराया था। थाईलैंड के खिलाफ भारत की कप्तान नवजोत कौर (पहला मिनट), मोनिका दिपी टोप्पो (पहला और 7वां मिनट), महिमा चौधरी (20वां मिनट) और अजमिना कुजुर (30वें मिनट) ने गोल किए। 
विज्ञापन


थाईलैंड की ओर से पिरसराम (तीसरा मिनट), अनुजई नथाकरन (10वां, 14वां मिनट) और सुवापत कोनथोंग (19वां मिनट) ने गोल किए थे। मैच की शुरुआत में ही भारत ने दबदबा बना लिया था। नवजोत ने शुरुआत में ही टीम का खाता खोल दिया था। तुरंत ही मोनिका ने बढ़त दोगुनी कर दी थी। दो मिनट बाद थाईलैंड की कप्तान ने गोल कर स्कोर 1-2 किया था। मोनिका ने एक गोल और किया और इसी तरह नथाकरन भी अपना दूसरा गोल करने में सफल रहीं। सुवापत ने स्कोर बराबर किया लेकिन महिमा और कुजुर के गोलों से भारत ने जीत तय कर ली।
विज्ञापन


इससे पहले जापान के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने आक्रामक शुरुआत की और फॉर्म में चल रही महिमा चौधरी ने सातवें मिनट में गोल कर अपनी टीम को आगे कर दिया। उन्होंने दूसरा गोल 30वें मिनट में किया। अन्य गोल अक्षता धेकाले ने आठवें, मारियाना कुजूर ने 12वें, ज्योति ने 23वें, मोनिका दिपी टोप्पो ने 27वें और अजमिना कुजूर ने 30वें मिनट में किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed