फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian Wells Masters 2023 Andy Murray reaches second round of Indian Wells tournament Wawrinka also wins

Indian Wells Masters: इंडियन वेल्स टूर्नामेंट के दूसरे दौर में पहुंचे एंडी मरे, वावरिंका ने भी हासिल की जीत

Fri, 10 Mar 2023 11:08 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 10 Mar 2023 11:08 PM IST
सार

मरे ने तीन घंटे 12 मिनट तक चले पहले दौर के मुकाबले में अजेंटीना के टॉमस मार्टिन एचेवेरी को 6-7 (5), 6-1, 6-4 से हरा दिया। मैच के बाद एंडी मरे ने कहा, ''मैं यह मैच जीतकर खुश हूं। मुझे कड़े मुकाबले पसंद हैं। मैं रुकना नहीं चाहता हूं।''

विज्ञापन
Indian Wells Masters 2023 Andy Murray reaches second round of Indian Wells tournament Wawrinka also wins
एंडी मरे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तीन बार के ग्रैंडस्लैम विजेता टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए इंडियन वेल्स टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनाई। मरे ने तीन घंटे 12 मिनट तक चले पहले दौर के मुकाबले में अजेंटीना के टॉमस मार्टिन एचेवेरी को 6-7 (5), 6-1, 6-4 से हरा दिया। 35 साल के मरे पहला सेट गंवा बैठे थे और लग रहा था कि वह उलटफेर का शिकार हो जाएंगे। लेकिन 2009 इंडियन वेल्स के उप विजेता मरे दूसरा सेट 6-1 और तीसरा सेट 6-4 से जीतकर अगले दौर में जगह बनाने में सफल रहे। 
विज्ञापन


मैच के बाद एंडी मरे ने कहा, ''मैं यह मैच जीतकर खुश हूं। मुझे कड़े मुकाबले पसंद हैं। मैं रुकना नहीं चाहता हूं।'' वहीं, अन्य मैचों में स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी स्टेन वावरिंका ने हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट में अच्छी वापसी करते हुए क्वालिफायर एलेक्जेंडर युकिक को 6-4, 1-6, 6-1 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


37 साल के वावरिंका पैर में चोट के ठीक होने के बाद इस खेल में वापसी कर रहे हैं। वह अपने करिय.र में विश्व के नंबर तीन खिलाड़ी रह चुके हैं, जबकि अभी उनकी रैंकिंग 100 है। महिला खिलाड़ियों में 2021 की यूएस ओपन की विजेता एम्मा राडूकानू जनवरी के बाद टेनिस कोर्ट पर उतरी हैं और उन्होंने दानका कोवनिक को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed