{"_id":"667ee043ce18d45002045c05","slug":"indian-tennis-star-sumit-nagal-faces-tough-draw-at-year-third-grandslam-wimbledon-tennis-tourament-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tennis : सुमित नागल को विंबलडन में मिला कड़ा ड्रॉ, पहले दौर में इस खिलाड़ी से होगा सामना, जानें","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Tennis : सुमित नागल को विंबलडन में मिला कड़ा ड्रॉ, पहले दौर में इस खिलाड़ी से होगा सामना, जानें
Fri, 28 Jun 2024 09:39 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Fri, 28 Jun 2024 09:39 PM IST
सार
नागल अगर पहले दौर की बाधा पार कर लेते हैं तो स्पेन के पाब्लो कारेनो बस्टा और नीदरलैंड के टालोन ग्रीक्सपूर के बीच होने वाले मैच के विजेता से टक्कर हो सकती है।
विज्ञापन
सुमित नागल
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के स्टार टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल को वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन में मुश्किल ड्रॉ मिला है। नागल पहली बार इस टूर्नामेंट के पुरुष सिंगल्स वर्ग के मुख्य ड्रॉ में खेल रहे हैं। नागल का पहले दौर में सामना सर्बिया के मियोमिर केसमानोविच से होगा। दुनिया के 72वें नंबर के खिलाड़ी नागल की राह कठिन होगी क्योंकि दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी इटली के जानिक सिनर भी इसी ड्रॉ में हैं और तीसरे दौर में उनसे टक्कर हो सकती है।
नागल के लिए पहले दौर की बाधा पार करना भी आसान नहीं होगा क्योंकि उनका सामना रैंकिंग में अपने से 20 पायदान ऊंचे खिलाड़ी से है। वह नागल को चार साल पहले जर्मनी के कोलोन में हरा चुके हैं। नागल अगर पहले दौर की बाधा पार कर लेते हैं तो स्पेन के पाब्लो कारेनो बस्टा और नीदरलैंड के टालोन ग्रीक्सपूर के बीच होने वाले मैच के विजेता से टक्कर हो सकती है। पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर चुके नागल 2018 में पुरुष सिंगल्स के पहले दौर के क्वालिफायर में पोलैंड के कामिल एम से हार गए थे।
नागल ने इस साल आस्ट्रेलियन ओपन के मुख्य ड्रॉ में प्रवेश करके पहले दौर में 31वीं वरीयता प्राप्त कजाखस्तान के अलेक्जेंडर बुबलिक को मात दी थी। उन्होंने चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर जीतकर रैंकिंग में शीर्ष 100 में जगह बनाई। पुरुष डबल्स में भारत के रोहन बोपन्ना और आस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडेन का सामना फ्रांस के एड्रियन मानारिनो और जियोवान्नि एम पेरिकार्ड से होगा। बोपन्ना और एबडेन पिछले साल विंबलडन के सेमीफाइनल में पहुंचे थे।