फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian team first day schedule in Paris olympics Rohan bopanna Satwik-chirag hockey team starts Campaign

ओलंपिक में भारत: पहले दिन सात स्पर्धा में 18 खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती, पुरुष हॉकी टीम भी शुरू करेगी अभियान

Fri, 26 Jul 2024 08:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 26 Jul 2024 08:46 PM IST
सार

भारत बैडमिंटन, निशानेबाजी, मुक्केबाजी, रोइंग, हॉकी, टेबल टेनिस और टेनिस में चुनौती पेश करने उतरेगा। इस दौरान 18 खिलाड़ी चुनौती पेश करने उतरेंगे।

विज्ञापन
Indian team first day schedule in Paris olympics Rohan bopanna Satwik-chirag hockey team starts Campaign
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय खिलाड़ी शुक्रवार की देर रात होने वाले उद्घाटन समारोह के बाद शनिवार को कल सात स्पर्धाओं में चुनौती पेश करेंगे। भारत बैडमिंटन, निशानेबाजी, मुक्केबाजी, रोइंग, हॉकी, टेबल टेनिस और टेनिस में चुनौती पेश करने उतरेगा। इस दौरान 18 खिलाड़ी चुनौती पेश करने उतरेंगे, जबकि भारतीय पुरुष हॉकी टीम भी पूल-बी में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।  
विज्ञापन

निशानेबाज और बलराज करेंगे शुरुआत
पहले दिन भारतीय चुनौती की शुरुआत निशानेबाज और रोइंग में पुरुष स्कल्स खिलाड़ी पंवार बलराज करेंगे। 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालीफिकेशन में संदीप सिंह/ इलावेनिल वालारिवन और अर्जुन बबूता / रमिता जिंदल की जोड़ी भारतीय समयानुसार करीब दोपहर साढ़े बारह बजे शुरुआत करेंगे। इसके बाद अर्जुन सिंह चीमा और सरबजोत सिंह दोपहर करीब दो बजे 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष क्वालीफिकेशन में उतरेंगे। शाम को चार बजे 10 मीटर एयर पिस्टल महिला क्वालीफिकेशन में मनु भाकर और रिदम सांगवान चुनौती पेश करेंगे। वहीं, रोइंग में स्कल्स में पंवार बलराज दोपहर करीब साढ़े बारह बजे मुकाबले में उतरेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बोपन्ना-बालाजी की नजरें प्रभावशाली प्रदर्शन पर 
भारत पहले ही दिन टेनिस में भी चुनौती पेश करने उतरेगा। पुरुष युगल के पहले दौर के मैच में रोहन बोपन्ना और एन श्रीराम बालाजी की जोड़ी का सामना फ्रांस के एडवर्ड रोजर-वैसलीन और फैबियन रेबौल से होगा। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार करीब दोपहर साढ़े तीन बजे होगा। बैडमिंटन में पहले दिन पुरुष एकल, पुरुष युगल और महिला युगल के मुकाबले होंगे। सबसे पहले पुरुष एकल ग्रुप मैच में लक्ष्य सेन का सामना शाम करीब सात बजकर 10 मिनट पर ग्वाटेमाला के केविन कॉर्डन से होगा। फिर सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार पुरुष युगल जोड़ी रात करीब आठ बजे फ्रांस के लुकास कोर्वी और रोनन लाबर से भिड़ेगी। इसके बाद देर रात ग्यारह बजकर पचास मिनट पर अश्विनी पोनप्पा एवं तनीषा क्रास्टो की भारतीय जोड़ी का सामना महिला युगल के मैच में कोरिया के किम सो येओंग एवं कोंग ही योंग की जोड़ी से होगा। 
विज्ञापन

न्यूजीलैंड से भिड़ेगी पुरुष हॉकी टीम
टेबल टेनिस में शुरुआती दिन पुरुष एकल के पहले दौर का मुकाबला खेला जाएगा जिसमे हरमीत देसाई का सामना यमन के जैद अबो से शाम करीब सवा सात बजे से होगा। वहीं, टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम रात करीब नौ बजे से पूल-बी के मैच में न्यूजीलैंड का सामना करेगी। मुक्केबाजी में शनिवार को एक ही मैच होगा जहां महिला 54 किग्रा के शुरुआती दौर में प्रीति पवार का मुकाबला वियतनाम की थी किम अन्ह वो से करीब देर रात बारह बजकर पांच मिनट पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed