फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian Table tenis star Manika Batra crashed out of WTT Champions after defeat against China's Qian Tianyi

WTT Champions: मनिका बत्रा का सफर क्वार्टर फाइनल में हुआ समाप्त, चीन की इस खिलाड़ी को नहीं दे पाईं मात

Sun, 27 Oct 2024 01:21 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 27 Oct 2024 01:21 PM IST
सार

राष्ट्रमंडल खेलों में कई पदक जीतने वाली मनिका ने तीनों गेम में विरोधी खिलाड़ी को अच्छी टक्कर दी, लेकिन चीन की खिलाड़ी ने महत्वपूर्ण अंकों पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।

विज्ञापन
Indian Table tenis star Manika Batra crashed out of WTT Champions after defeat against China's Qian Tianyi
मनिका बत्रा - फोटो : PTI

विस्तार

भारत की स्टार महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा का डब्ल्यूटीटी चैंपियंस टूर्नामेंट में सफर क्वार्टर फाइनल में ही समाप्त हो गया। मनिका को क्वार्टर फाइनल में चीन की कियान टियानयी के खिलाफ सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा। मनिका से इस टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन दुनिया की 30वें नंबर की भारतीय खिलाड़ी को सिर्फ 25 मिनट में टियानयी के खिलाफ 8-11, 8-11, 10-12 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


राष्ट्रमंडल खेलों में कई पदक जीतने वाली मनिका ने तीनों गेम में विरोधी खिलाड़ी को अच्छी टक्कर दी, लेकिन चीन की खिलाड़ी ने महत्वपूर्ण अंकों पर बेहतर प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। डब्ल्यूटीटी क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय मनिका ने शुक्रवार को दुनिया की 14वें नंबर की खिलाड़ी रोमानिया की बर्नाडेट जोक्स को 11-9, 6-11, 13-11, 11-9 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई थी।
विज्ञापन


टियानयी ने भी प्री क्वार्टर फाइनल में उलटफेर करते हुए दुनिया की चौथे नंबर की खिलाड़ी और शीर्ष वरीय हमवतन यिडी वैंग को 11-7, 11-9, 13-11 से शिकस्त दी थी। डब्ल्यूटीटी में हिस्सा ले रहीं एक अन्य भारतीय दुनिया की 25वें नंबर की खिलाड़ी श्रीजा अकुला को पहले दौर में ही दुनिया की 13वें नंबर की खिलाड़ी पुएर्टो रिको की एड्रियाना डियाज ने 6-11, 11-7, 11-1, 8-11, 11-8 से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed