फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian shooters eliminated in qualification of 10m air rifle mixed event in Paris Olympics 2024

Paris Olympics: भारतीय निशानेबाजों की खराब शुरुआत, 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम के क्वालीफिकेशन से बाहर

Sat, 27 Jul 2024 02:01 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 27 Jul 2024 02:01 PM IST
सार

रमिता और अर्जुन बाबुता की जोड़ी कुल 628.7 के स्कोर के साथ छठे स्थान पर रही, जबकि एलावेनिल वलारीवान और संदीप सिंह ने 626.3 के स्कोर के साथ 12वें स्थान पर रहकर अपना अभियान समाप्त किया।

विज्ञापन
Indian shooters eliminated in qualification of 10m air rifle mixed event in Paris Olympics 2024
पेरिस ओलंपिक 2024 - फोटो : SAI Media

विस्तार

भारतीय निशानेबाजों की पेरिस ओलंपिक की शुरुआत अच्छी नहीं रही। भारतीय निशानेबाज 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालीफिकेशन से ही बाहर हो गए और पदक दौर में जगह नहीं बना सके। रमिता और अर्जुन बाबुता की जोड़ी कुल 628.7 के स्कोर के साथ छठे स्थान पर रही, जबकि एलावेनिल वलारीवान और संदीप सिंह ने 626.3 के स्कोर के साथ 12वें स्थान पर रहकर अपना अभियान समाप्त किया।  
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब आकर चूके रमिता और अर्जुन 
रमिता और अर्जुन तीन शॉट शेष रहने तक पांचवें स्थान पर थे और पदक दौर के लिए क्वालिफाई करने के करीब पहुंच गए थे, लेकिन यह भारतीय जोड़ी 1.0 अंक से पिछड़ गई। अर्जुन ने दूसरे रिले में अच्छी शुरुआत की और 10.5, 10.6, 10.5, 10.9 के स्कोर बनाए, जबकि रमिता दूसरी सीरीज में 10.2, 10.7, 10.3, 10.1 का स्कोर करने में सफल रहीं। इनके प्रयास से यह जोड़ी शीर्ष आठ में बनी रही। हालांकि, पदक राउंड में जगह बनाने के लिए यह स्कोर पर्याप्त नहीं था। पदक राउंड में पहुंचने के लिए शीर्ष चार में जगह बनाना जरूरी था। चीन, कोरिया और कजाकिस्तान की टीम क्वालीफिकेशन दौर में पहले तीन स्थानों पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed