{"_id":"66a63615bae8845a0306460c","slug":"indian-shooter-arjun-babuta-reached-in-final-10m-air-rifle-men-s-final-paris-olympics-2024-news-in-hindi-2024-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Paris Olympics: अर्जुन बाबुता ने निशानेबाजी में एक और पदक की उम्मीद जगाई, संदीप फाइनल में जगह बनाने से चूके","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Paris Olympics: अर्जुन बाबुता ने निशानेबाजी में एक और पदक की उम्मीद जगाई, संदीप फाइनल में जगह बनाने से चूके
Sun, 28 Jul 2024 05:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 28 Jul 2024 05:44 PM IST
सार
अर्जुन क्वालिफिकेशन में सातवें स्थान पर रहे और उन्होंने आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह बनाई। 25 साल के बबूता ने 105.7, 104.9, 105.5, 105.4, 104.0 और 104.6 अंक की सीरीज के साथ कुल 630.1 अंक जुटाए। अर्जुन अब सोमवार को पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे।
विज्ञापन
पेरिस ओलंपिक 2024
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय निशानेबाज अर्जुन बाबुता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाई। इस तरह देश को निशानेबाजी में एक और पदक आने की आस जग गई है। अर्जुन से पहले रमिता जिंदल ने महिला 10 मीटर एयर राइफल के फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि मनु भाकर ने रविवार 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग में कांस्य पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक में भारत का पदक का खाता खोला था।
विज्ञापन
सातवें स्थान पर रहे अर्जुन
अर्जुन क्वालिफिकेशन में सातवें स्थान पर रहे और उन्होंने आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह बनाई। 25 साल के बबूता ने 105.7, 104.9, 105.5, 105.4, 104.0 और 104.6 अंक की सीरीज के साथ कुल 630.1 अंक जुटाए। अर्जुन अब सोमवार को पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे। वह शनिवार को रमिता जिंदल के साथ मिश्रित टीम फाइनल में जगह बनाने से चूक गए थे। भारतीय जोड़ी क्वालिफिकेशन में छठे स्थान पर रही थी। वर्ष 2016 से राष्ट्रीय टीम में शामिल चंडीगढ़ के अर्जुन ने पिछले साल चांगवोन में एशियाई निशानेबाजी चैंपियनशिप के जरिए ओलंपिक कोटा हासिल किया था।

संदीप का अभियान हुआ समाप्त
सेना के संदीप सिंह इसी स्पर्धा में 629.3 अंक के साथ 12वें स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाने से चूक गए। संदीप का इसके साथ ही पेरिस खेलों में अभियान खत्म हो गया। उन्होंने अप्रैल-मई में हुए चयन ट्रायल में विश्व चैंपियन रुद्रांक्ष पाटिल को पछाड़कर पहली बार ओलंपिक में खेलने का हक पाया था। चीन के शेंग लिहाओ 631.7 अंक के साथ क्वालिफाइंग दौर में शीर्ष पर रहे।