फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian javelin thrower Neeraj Chopra has left for Germany after winning a silver medal in the Paris Olympics

Paris Olympics: नीरज चोपड़ा के स्वदेश लौटने में होगी देरी? पेरिस से जर्मनी हुए रवाना, सामने आई बड़ी जानकारी

Mon, 12 Aug 2024 07:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 12 Aug 2024 07:57 PM IST
सार

जून में फिनलैंड में पावो नुरमी खेलों में जीत के बाद नीरज ने कहा था कि वह अपनी चोट के संबंध में पेरिस ओलंपिक के बाद चिकित्सकों से परामर्श लेंगे। उन्होंने ग्रोइन की चोट के साथ 2023 में विश्व चैंपियनशिप जीती थी। इस साल पेरिस ओलंपिक से पहले उन्होंने एडक्टर मांसपेशियों की समस्या के कारण एक महीने से अधिक का ब्रेक लिया था।

विज्ञापन
Indian javelin thrower Neeraj Chopra has left for Germany after winning a silver medal in the Paris Olympics
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI

विस्तार

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता स्टार भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के स्वदेश लौटने में विलंब हो सकता है। नीरज ने पेरिस ओलंपिक में रजत पदक जीता था। पेरिस खेलों का समापन रविवार को हो गया है, लेकिन नीरज के वतन वापसी को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, नीरज संभावित सर्जरी के बारे में चिकित्सा सलाह और आगामी डायमंड लीग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के बारे में निर्णय लेने के लिए जर्मनी रवाना हो गए हैं। 
विज्ञापन

'डायमंड लीग फाइनल में हिस्सा लेना चाहते हैं नीरज'
जून में फिनलैंड में पावो नुरमी खेलों में जीत के बाद नीरज ने कहा था कि वह अपनी चोट के संबंध में पेरिस ओलंपिक के बाद चिकित्सकों से परामर्श लेंगे। उन्होंने ग्रोइन की चोट के साथ 2023 में विश्व चैंपियनशिप जीती थी। इस साल पेरिस ओलंपिक से पहले उन्होंने एडक्टर मांसपेशियों की समस्या के कारण एक महीने से अधिक का ब्रेक लिया था। नीरज ने अपनी चोट के लिए पहले भी जर्मनी में एक चिकित्सक से सलाह ली थी। ओलंपिक से पहले पिछले महीने उन्होंने जर्मनी के सारब्रुकेन में कुछ समय के लिए ट्रेनिंग भी की थी। पेरिस ओलंपिक के दौरान नीरज ने 14 सितंबर को बेल्जियम के ब्रुसेल्स में होने वाले डायमंड लीग फाइनल में खेलने की इच्छा जताई थी। इसके लिए हालांकि उन्हें कम से कम एक डायमंड लीग प्रतियोगिता में हिस्सा लेना होगा जो 22 अगस्त को लुसाने में और पांच सितंबर को ज्यूरिख में होनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नीरज को लौटने में लगेगा एक महीने का समय?
एक पारिवारिक सूत्र ने पीटीआई के हवाले से बताया कि नीरज जर्मनी के लिए रवाना हो गए हैं और कम से कम एक महीने तक उनके भारत लौटने की संभावना नहीं है। पेरिस में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के सूत्रों ने भी पुष्टि की कि नीरज जर्मनी के लिए रवाना हो गए हैं। सूत्र ने कहा, नीरज जर्मनी के लिए रवाना हो गए हैं और वह अगले डेढ़ महीने तक भारत नहीं लौटेंगे। मुझे ज्यादा जानकारी नहीं है लेकिन निश्चित रूप से वह जर्मनी में एक डॉक्टर से परामर्श लेंगे। उनकी टीम (कोच और फिजियो) उनकी स्थिति के अनुसार तय करेगी कि वह डायमंड लीग प्रतियोगिता में खेलेंगे या नहीं।
विज्ञापन

नीरज ने सिर्फ एक डायमंड लीग प्रतियोगिता में हिस्सा लिया है जो 10 मई को दोहा में हुई थी। वहां वह चेक गणराज्य के मौजूदा डायमंड लीग ट्रॉफी विजेता याकूब वाडलेच के बाद दूसरे स्थान पर रहे थे। वर्ष 2022 में डायमंड लीग ट्रॉफी जीतने वाले नीरज वर्तमान में डायमंड लीग फाइनल अंक तालिका में सात अंक के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर हैं। डायमंड लीग प्रतियोगिता सीरीज में शीर्ष छह में रहने वाले खिलाड़ी डायमंड लीग फाइनल में प्रतिस्पर्धा करेंगे। यदि वह लुसाने और ज्यूरिख दोनों में हिस्सा नहीं लेते हैं तो नीरज शीर्ष छह में जगह बनाने से चूक सकते हैं।

नीरज ने दिए थे सर्जरी के संकेत
ओलंपिक में 89.45 मीटर के सत्र के अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ रजत पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने संकेत दिया था कि उन्हें अपनी ग्रोइन की चोट की सर्जरी करानी होगी जो पिछले कुछ वर्षों से उन्हें परेशान कर रही है। नीरज ने खुलासा किया था कि जब वह भाला फेंक रहे थे तो उनका 60-70 प्रतिशत ध्यान अपनी चोट पर था। उन्होंने कहा कि उनके चिकित्सक ने उन्हें पिछले साल विश्व चैंपियनशिप से पहले सर्जरी कराने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने पेरिस ओलंपिक को देखते हुए ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed