फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian Grandmaster Koneru Humpy compete in FIDE World Women's Chess Cup bid to qualify for Candidates

Candidates' tournament: कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करने उतरेंगी हम्पी, शतरंज कप में होंगी शामिल

Sat, 05 Jul 2025 07:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 05 Jul 2025 07:50 PM IST
सार

इस टूर्नामेंट में पहले तीन स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करेंगे। कैंडिडेट्स में विजेता को अगली विश्व चैंपियनशिप में चीन की मौजूदा महिला चैंपियन वेनजुन जू को चुनौती देने का अधिकार मिलेगा।

विज्ञापन
Indian Grandmaster Koneru Humpy compete in FIDE World Women's Chess Cup bid to qualify for Candidates
कोनेरू हम्पी - फोटो : Instagram

विस्तार

भारतीय महिला ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी शतरंज कप में खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेंगी। हम्पी को इस टूर्नामेंट के लिए चौथी वरीयता दी गई है। मालूम हो कि इस टूर्नामेंट में पहले तीन स्थान पर रहने वाले खिलाड़ी कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई करेंगे। कैंडिडेट्स में विजेता को अगली विश्व चैंपियनशिप में चीन की मौजूदा महिला चैंपियन वेनजुन जू को चुनौती देने का अधिकार मिलेगा।
विज्ञापन


चीन की लेई टिंगजी, जिनर झू और झोंगयी टैन शीर्ष तीन वरीयता प्राप्त खिलाड़ी हैं। हम्पी के साथ वे एशियाई चुनौती का नेतृत्व करेंगे। इस प्रतियोगिता में पिछले कुछ समय से एशियाई खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिल रहा है। इस प्रतियोगिता में सर्वाधिक रेटिंग वाली 21 खिलाड़ियों को वरीयता दी गई है। इनमें भारत की चार खिलाड़ी हम्पी, डी हरिका, आर वैशाली और दिव्या देशमुख शामिल हैं।
विज्ञापन


यह एक दिलचस्प प्रारूप है, जिसमें 86 खिलाड़ी नॉकआउट चरण में चुनौती पेश करेंगे जिसमें जीत दर्ज करने वाले 43 खिलाड़ी अगले दौर में वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों के साथ शामिल हो जाएंगे। इस तरह से मुख्य टूर्नामेंट में कुल 64 खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रत्येक राउंड नॉकआउट होगा जिसमें दो क्लासिकल गेम होंगे तथा विजेता का निर्णय करने के लिए कम अवधि के टाई-ब्रेक गेम के लिए एक दिन आरक्षित होगा। भारत की चार वरीयता प्राप्त खिलाड़ियों के अलावा, वंतिका अग्रवाल, पद्मिनी राउत और पी वी नंदीधा उलटफेर कर सकते हैं। किरण मनीषा मोहंती और के प्रियंका प्रतियोगिता में भाग लेने वाली अन्य भारतीय खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed