फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Indian Grandmaster D Gukesh beats deck Bogdan-Danielin in Superbet Classic Chess tournament

Chess : भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश की क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट में विजयी शुरुआत, इस खिलाड़ी को दी मात

Thu, 27 Jun 2024 04:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 27 Jun 2024 04:42 PM IST
सार

इस साल के आखिर में मौजूदा विश्व चैंपियन चीन के डिंग लिरेन को चुनौती देने को तैयार गुकेश को इस मुकाबले के दौरान किस्मत का भी साथ मिला, जब उनकी गलती पर रोमानिया का खिलाड़ी फायदा उठाने में नाकाम रहा।

विज्ञापन
Indian Grandmaster D Gukesh beats deck Bogdan-Danielin in Superbet Classic Chess tournament
डी गुकेश - फोटो : SAI Media

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए सुपरबेट क्लासिक शतरंज टूर्नामेंट के पहले दौर में जीत हासिल कर विजयी शुरुआत की। गुकेश ने रोमानिया के डेक बोगडान-डैनियल को हराया। इस साल के आखिर में मौजूदा विश्व चैंपियन चीन के डिंग लिरेन को चुनौती देने को तैयार गुकेश को इस मुकाबले के दौरान किस्मत का भी साथ मिला, जब उनकी गलती पर रोमानिया का खिलाड़ी फायदा उठाने में नाकाम रहा। गुकेश ने इसके बाद शानदार वापसी करते हुए जीत दर्ज की।
विज्ञापन

बोगडान-डैनियल ने निम्जो इंडियन डिफेंस चाल से शुरुआत की जिसने मुकाबला बीच में जटिल बना दिया। रोमानिया के खिलाड़ी के पास गुकेश पर बढ़त बनाने का मौका था, लेकिन उन्होंने प्यादा के मुकाबले अपने ‘रूक (हाथी)’ को गंवा दिया।  गुकेश इसके बाद मजबूत वापसी करने में सफल रहे। उन्होंने विरोधी खिलाड़ी को कोई मौका नहीं देते हुए जीत दर्ज की। गुकेश कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीतने के बाद पहली बार क्लासिकल शतरंज की किसी प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रज्ञानंद को अब्दुसात्तोरोव से मिली चुनौती
इस टूर्नामेंट में चुनौती पेश कर रहे एक अन्य भारतीय आर प्रज्ञानंद ने कड़ी मेहनत की, लेकिन उन्हें उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसात्तोरोव के खिलाफ कड़े मुकाबले में ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। काले मोहरों से खेल रहे प्रज्ञानंद को अब्दुसात्तोरोव से कड़ी चुनौती मिली। दोनों खिलाड़ी 60 चालों के बाद बराबरी पर सहमत हो गए। अमेरिका के फैबियानो कारुआना भी शुरुआती दौर में जीत दर्ज करने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे। उन्होंने फ्रांस के फिरोजा अलीरेजा को हराया। 10 खिलाड़ियों के राउंड-रोबिन टूर्नामेंट में अन्य दो मैच ड्रॉ पर समाप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed